Abhishek banerjee TMC

Abhishek Banerjee allegation: बीजेपी पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- “रात दो बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया”

न्यूज डेस्क : Abhishek Banerjee allegation   पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है. ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. बनर्जी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखी है. इसके जरिए उन्होंने कहा कि, शुक्रवार देर रात करीब दो बजे बीजेपी के गुंडों ने उनके घर पर हमला किया. यही नहीं, उन्होंने कहा कि, इस दौरान कोलकाता पुलिस भी मौजूद थी.

इस घटना के बाद बंगाल का सियासी माहौल बदल गया है. एक तरफ जहां ममता तृणमूल कांग्रेस इसे बड़ी राजनीतिक साजिश और अपनी जान पर खतरा बता रही है, वहीं बीजेपी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे ड्रामा करार दिया है.

अभिषेक बनर्जी का आरोप

अभिषेक बनर्जी ने अपनी पोस्ट में कोलकाता पुलिस और न्यायपालिका की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “सुबह मेरे रेकी का वीडियो जारी किए जाने के बाद, कल देर रात 2 बजे कोलकाता पुलिस की नाक के नीचे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया. इस सब के दौरान मूकदर्शक बने रहने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं जल्द ही इस पूरी घटना के वीडियो फुटेज अपलोड करूंगा.”

न्यायपालिका पर निशाना

X पोस्ट में बनर्जी ने लिखा, “दो दिन की लगातार रेकी के बाद, आज सुबह 2 बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर इस तरह हमला किया. फुटेज देखिए और खुद देख लीजिए. अगर एक निर्वाचित सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो पश्चिम बंगाल के आम आदमी की हालत का अंदाजा लगाइए. पिछले छह महीनों में यह मेरी जान पर सातवीं बार हमला है. फिर भी, न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की है और न ही न्यायपालिका ने कोई हस्तक्षेप किया है. पूरे राज्य में गुंडे उत्पात मचा रहे हैं क्योंकि न्यायपालिका आंखें मूंद कर बैठी है. मूक तमाशा देखने के लिए आपका धन्यवाद, महोदय!”

दिलीप घोष का आक्रामक पलटवार

अभिषेक बनर्जी के हमलों और जासूसी के आरोपों पर पश्चिम बंगाल के मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पलटवार किया है. सामचार एजेंसी से बात करते हुए लिखा, “यह पहली बार है जब हमने किसी राजनेता का जन्मदिन फुटपाथ पर मनाते हुए देखा है. अगर कोई हंगामा खड़ा करेगा, तो जाहिर है कि उसकी प्रतिक्रिया भी होगी. वैसे भी, अभिषेक बनर्जी को मारने का समय किसके पास है? उनके पास बोलने या करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह की बातें उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: CBSE ने बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा कार्यक्रम

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Abhishek Banerjee allegation: बीजेपी पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- “रात दो बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *