नई दिल्ली:Asian Games 2026 एशियन गेम्स में शनिवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम सफलता का रहा. कबड्डी में भारतीय महिलाओं की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. (India Vs Iran) इस तरह भारत ने कुल 27 पदक अपने नाम कर लिए . कांटे के मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया. Gold In Kabbadi
भारतीय टीम ने पहले हाफ में दिखाया शानदार प्रदर्शन
भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियन गेम्स 2026 में पहले ही गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, जिसमें उनका प्रदर्शन भी शानदार देखने को मिला जो गोल्ड मेडल मुकाबले तक जारी रहा. ग्रुप स्टेज में भारतीय महिला कबड्डी टीम का एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं सेमीफाइनल मैच को भी उन्होंने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया था. हालांकि, फाइनल मुकाबला में दोनों ही टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस मैच में भारतीय टीम को ईरान से जबरदस्त टक्कर मिली, जिसमें पहले हाफ में एक समय स्कोर 7-7 की बराबरी पर था, जिसके बाद भारतीय टीम अपने खेल को और अधिक आक्रामक करने के साथ पहला हाफ खत्म होने पर ईरान को एकबार ऑल आउट करने के साथ 22-16 के अंतर से बढ़त बना ली थी.
दूसरे हाफ में ईरान की जबरदस्त वापसी
फाइनल मैच में दूसरा हाफ काफी रोमांचक रहा जिसमें ईरान की टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी करने के साथ भारतीय टीम को ऑल आउट भी कर दिया था, जिससे बढ़त काफी कम हो गई. इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करने के साथ ईरान को ऑल आउट किया और मुकाबला खत्म होने के साथ अपनी बढ़त को बनाए रखा. मैच के अंत में स्कोर लाइन 37-34 रहा और टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही.
टूट सकता है पिछला रिकॉर्ड
पिछले यानी 2023 के एशियाई खेलों में भारतीय दल ने कुल 107 मेडल जीते थे. इसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल थे. यह भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. अब 2026 में भारतीय दल अपना रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगा, अभी कई मुकाबलों में भारत को मेडल का आस है.
