Nepal Beat afghan

Asian Games 2026 क्रिकेट के मैदान में बड़ा उलटफेर, नेपाल से हारा अफगानिस्तान

नई दिल्ली: Asian Games 2026  जापान में चल रहे एशियन गेम्स में बड़े उलटफेर की खबर है. क्रिकेट में नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर सभी को हैरान कर दिया. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गये मैच में अफगानिस्तान 20 ओवर में 102 रन ही बना सका. वहीं, नेपाल की युवा टीम ने ये लक्ष्य 18वें ओवर में ही केवल पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. नेपाल की ओर से सुंदीप जोरा ने 34 और रोहित पौडेल ने 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. दूसरी तरफ कप्तान दीपेन्द्र सिंह एरी ने 15 रन बनाए.  Nepal beat Afghanistan in cricket

पिच थी गेंदबाजों की मददगार

गेंदबाजों की मददगार इस पिच पर नेपाल के बल्लेबाजों ने धैर्य से खेलकर छोटे से लक्ष्य को हासिल किया.  पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी. ओपनर मोहम्मद अकरम 02, उनके साथी हसन ईसाखिल 00 और तीन नंबर पर आए करीम जनात सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पांचवें ओवर में सिर्फ 16 के स्कोर पर अफगानिस्तान ने तीन विकेट गंवा दिए थे.

अफगान बल्लेबाजों की धीमी बल्लेबाजी

वहीं शेष बल्लेबाज भी फ्लाप रहे. फैसल शिनोजादा और नजीबुल्लाह जादरान ने सुस्त बैटिंग की. दोनों ने बहुत धीमी गति से रन बनाए. फैसल ने 33 गेंद में 30 और जादरान ने 40 गेंद में 30 रन बनाए. इसके बाद मोहम्मद इशाक 10 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए.

कप्तान दारविश रसूली सात नंबर पर आए, जो बिना खाता खोले वापस लौटे. यह सबसे खराब फैसला रहा, क्योंकि रसूली ऊपरी क्रम के बल्लेबाज हैं, अगर वह ऊपर आते तो अपनी पारी का रुख बदल सकते थे. इस तरह अफगानिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 102 रन ही बनाए.

नेपाल की शुरुआत भी रही खराब

103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत भी खराब रही. एक समय टीम का स्कोर 56 रन पर 4 विकेट था. कुशल भुर्तेल शून्य पर आउट हुए, जबकि दूसरे ओपनर आसिफ शेख 2 रन ही बना सके. जहां से नेपाली टीम का स्कोर 12 रन खोकर 2 विकेट हो गया. कुशल मल्ला भी 9 रन बना सके. इसके बाद संदीप जोरा और रोहित पौडेल ने पारी को संभाला. संदीप जोरा ने 35 गेंदों पर 34 रन बनाए. उनकी पारी में 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. रोहित पौडेल ने नाबाद 32 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. इस तरह नेपाल ने 17.2 ओवर में मैच जीत लिया.

ये भी पढ़ें.

8th Pay Commission Recommendation बेसिक पे में होगा बंपर उछाल, जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए