नई दिल्ली: Shehbaz Sharif in UNGA पाकिस्तान Pakistan ने संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGAमें एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए यहां तक कह डाला कि, सिंधु जल समझौते को एक तरफा रद्द करना और पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकना इसे युद्ध कार्रवाई माना जाएगा. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप की मांग की. पाक पीएम ने UNGA में भारत के साथ छिड़े संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रिया कहा.
शहबाज शरीफ जब भारत के खिलाफ बोल रहे थे, इसी दौरान यूएनजीए में भारत के प्रतिनिधि को हंसी आ गई. आपको बता दें कि, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच को हमेशा से भारत के खिलाफ प्रयोग किया है.
ऑपरेशन सिंदूर से चिढ़ा बैठा है पाक
बता दें कि, भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में पिछले साल छह-सात मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया था. पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में भी दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था. वहीं, भारत लगातार किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार करता रहा है.
शहबाज ने की ट्रंप की चापलूसी
शरीफ ने ट्रंप की चापलूसी करते हुए आभार जताया और कहा कि, ट्रंप को उनकी दूरदर्शी सोच और लीडरशिप के लिए शुक्रिया. पाक पीएम ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति के समय पर दखल से दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बची.’
पाक की गीदड़ भभकी
शहबाज शरीफ ने कहा, “दक्षिण एशिया में स्थिरता का एक और आधार अब दबाव में है. सिंधु नदी का साझा पानी न केवल पाकिस्तान के लोगों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए जीवन-रेखा है. मौजूदा संधि को रोके रखने का भारत का एकतरफा फैसला पूरी तरह से गैर-कानूनी है. धमकी भरे अंदाज में उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने, उसमें बाधा डालने या उसका रास्ता बदलने की किसी भी कोशिश को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा. भारत को इस बारे में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए.”
यूएन में जब भारतीय डिप्लोमेट को आई हंसी
शहबाज शरीफ का झूठ और ट्रंप की चापलूसी वाली बातें सुनकर भारतीय डिप्लोमैट आर. श्रीनिवास को हंसी आ गई. इससे पहले कई दफा भारत पाकिस्तान को बेनकाब कर चुका है, और करारा जवाब दे चुका है. उसने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के दूसरे मंचों पर कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के दावों को बार-बार खारिज किया है. भारत कह चुका है कि जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है और रहेगा.
ये भी पढ़ें
Asian Games 2026 कबड्डी में भारत को तीसरा गोल्ड, ईरान को चटाई धूल
