UP Chief Aradhna mishra

New UP Congress Chief : कांग्रेस आलाकमान का बड़ा फैसला, अराधना मिश्रा बनी नई यूपी चीफ

नई दिल्ली:  UP Congress Chief Aradhana  Mishra    उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का बड़ा कदम उठाया है. राज्य इकाई में बड़ा परिवर्तन करते हुए अजय राय को हटाकर अराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया. बता दें कि, दिल्ली में देर रात तक चली मैराथन बैठक के बाद ये निर्णय लिया. साथ ही पंजाब में भी पार्टी में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देर रात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन के स्तर पर बदलाव का प्रेस रिलीज जारी किया. इसमें लिखा गया कि आराधना मिश्रा मोना को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही पार्टी ने इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष और देवेंद्र निषाद व आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप रही है. कांग्रेस ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है.

विधानमंडल में भी बदलाव

साथ ही, संगठन के साथ-साथ विधानमंडल में भी फेरबदल करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) का नया नेता नियुक्त करने को मंजूरी दी है.

क्या कहा अराधना मिश्रा ने…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) की नई अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा  की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी. उन्होंने माना कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके सामने समय कम है और चुनौतियां ज्यादा हैं. साथ ही उन्होंने गठबंधन धर्म निभाने की बात भी कही.

गठबंधन धर्म निभाना है

उन्होंने कहा, “2027 का चुनाव है और गठबंधन धर्म भी निभाना है. मुझे पूरा भरोसा है कि इन सभी चीजों के साथ कांग्रेस पार्टी, हमारे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और हमारे बड़े परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ नौजवानों और युवाओं को साथ लेकर हम इस चुनौती को पूरा करेंगे और 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे.”

यह भी पढ़ें

India Vs Pak T-20 Asian Games 2026 भारत-पाक के बीच हाई वोल्टेज मैच के लिए रहें तैयार, क्रिकेट में गोल्ड के लिए होगी रोमांचक भिड़ंत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए