Indian Vs pak match

India Vs Pak T-20 Asian Games 2026 भारत-पाक के बीच हाई वोल्टेज मैच के लिए रहें तैयार, क्रिकेट में गोल्ड के लिए होगी रोमांचक भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क : India Vs Pakistan T-20I   एशियन गेम्स 2026  (Asian games 2026)   में शनिवार के दिन क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें गोल्ड मेडल की लिए भिडेंगी. इस हाई वोल्टेज मुकाबले में दुनिया भर के फैंस की निगाहें टिकी हैं. बता दें कि, भारत ने सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका को एकतरफा हरा दिया था और फाइनल में जगह पक्की कर ली थी. वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल मुकाबले में एंट्री की थी.

बारिश डाल सकती है खलल

एशियन गेम्स में हो रहे क्रिकेट मुकाबलों में बारिश ने खलनायक का काम किया है. भारत और अन्य टीमों के मैच प्रभावित रहे. वहीं, जापान से खेला गया मुकाबला भी बारिश के चलते पांच-पांच ओवर का ही हो सका था. बता दें कि, फाइनल मुकाबले में बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है. साथ ही, मैच ना हो पाने की स्थिति में कोई रिजर्व डे भी नहीं है.

अगर ऐसी स्थिति आती है कि, ये मैच नहीं हो पाता तब किसी एक टीम को विजेता घोषित करने के बजाय भारत और पाकिस्तान दोनों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा.

इस बार ICC रैंकिंग से नहीं होगा फैसला

खास बात यह है कि बारिश के कारण फाइनल रद्द होने पर इस बार आईसीसी टी-20 रैंकिंग के आधार पर विजेता तय नहीं किया जाएगा. इससे पहले पिछले एशियन गेम्स यानी 2023 हांगझोउ में भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट का फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था. तब बेहतर  रैंकिंग वाली भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिया गया था.

जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. भारतीय समय के अनुसार, इस गोल्ड मेडल मैच का टॉस सुबह साढ़े 9 बजे होगा, वहीं सुबह 10 बजे से मैच की शुरुआत होगी.

इन प्लेटफार्म पर देख सकेंगे मैच

भारत और पाकिस्तान के फाइनल मुकाबले को क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ भी उठा सकेंगे. मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को सोनी लिव एप पर लाइव देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें

CJP Protest in Delhi: अभिजीत दिपके ने किस पुलिस अफसर को कहा, “अमित शाह का जनरल डायर”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए