नई दिल्ली : Special Parliament session परिसीमन विधेयक को पारित कराने के लिए संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा एलान कर दिया है. इस पर पहले से ही बड़ी चर्चा और अटकलों का दौर जारी था. बता दें कि, सरकार ने 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाये जाने की घोषणा कर दी है. सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि, इस सत्र में परिसीमन बिल को पारित करा लिया जाए.
हालांकि, इस विशेष सत्र का अभी कोई तय एजेंडा सामने नहीं आया है. लेकिन ये माना जा रहा है कि, लोकसभा में सीटों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ाने के लिए परिसीमन संविधान संशोधन विधेयक लाने के लिए यह सत्र बुलाया गया है.
पीएम मोदी ने अपने लेख में भी किया जिक्र
बता दें कि, संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष लेख में यह लिखे जाने से संकेत मिल गया था कि मैं नारी शक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें न्याय दिलाने के हमारे संकल्प को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती. खास बात यह है कि इस बार विधेयक में लिखित रूप से यह शामिल होगा कि सभी राज्यों में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी.
शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक
सभी राज्यों में बढ़ने वाली सीटों की संख्या भी बताई जाएगी. इस विशेष सत्र की घोषणा के साथ ही इस बात की भी काफी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है, जिसमें इस सत्र के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होगी.
संसद के विशेष सत्र बुलाने की जानकारी किरेन रिजिजू ने दी
संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने एक्स पर पोस्ट कर की. उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से अनुरोध किया है कि वे क्रमशः सोमवार 30 नवंबर को लोकसभा और बुधवार दो दिसंबर को राज्यसभा की बैठकें फिर से बुलाएं, ताकि आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जा सके. कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की कार्यवाही तीन दिसंबर को समाप्त हो सकती है.
यह भी पढ़ें
