नई दिल्ली : Ban on Pakistan Web Series ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को केंद्र सरकार ने अल्टीमेटम दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि, वह पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रसारित न करे. मंत्रालय ने याद दिलाया कि, 8 मई साल 2025 में जारी किये गये आदेश के संदर्भ में यह बात कही गई है.
पिछले साल किए गए वादे की दिलाई याद
समाचार एजेंसी के मुताबिक, मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को पिछले साल जून में किए गए उसके अपने वादे का सम्मान करने के लिए कहा है. उस समय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने मंत्रालय को सूचित किया था कि भारत में उसके सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान से जुड़ी कोई भी फिल्म या वेब सीरीज उपलब्ध नहीं कराई गई है. मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह उसी रुख पर कायम रहे, जो उसने पहले स्पष्ट किया था.
इस पाकिस्तानी वेब सीरीज पर उठा विवाद
पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पर सरकार को शिकायत और कई ज्ञापन मिले थे, जिसके चलते सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया.
4 दिसंबर को रिलीज होनी है सीरीज
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज है. इसका निर्माण मोमिना दुरैद फिल्म्स के बैनर तले हुआ है और इसे नेटफ्लिक्स की मिडिल ईस्ट एवं नॉर्थ अफ्रीका टीम ने कमीशन किया है. यह फरहत इश्तियाक के साल 2013 में प्रकाशित इसी नाम के उर्दू उपन्यास पर आधारित है. इसकी कहानी तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों के जरिए प्यार, बिछड़ने, माफी और रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती है.
सीरीज की कहानी पाकिस्तान और यूरोप में फैली है तथा इसकी शूटिंग रोम सहित कई जगहों पर हुई है. इसमें फवाद खान और माहिरा खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे. इनके अलावा हानिया आमिर, सनम सईद, अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी, बिलाल अशरफ, माया अली और इकरा अजीज सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. नेटफ्लिक्स ने सीरीज की वैश्विक रिलीज 4 दिसंबर 2026 तय की है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Ban on Pakistan Web Series: इस पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत सरकार सख्त, नहीं होगी देश में रिलीज, नेटफ्लिक्स को मिला अल्टीमेटम”