लखनऊ : UP Assembly Election 2027 उत्तर प्रदेश में विधानसभा नजदीक हैं, ऐसे में किसी भी राजनेता के बयान को गहराई लिया जाता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि, सभी जानते हैं कि, प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमत्री का चेहरा कौन होगा. उन्होंने ये प्रतिक्रिया प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर दी, जिसमें कहा गया था कि, सीएम का चेहरा कमल का फूल होगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सभी को कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ना होगा. मैं भी लड़ूंगा. ये बातें सीएम योगी ने एक निजी चैनल के साथ बातचीत में कहीं.
कमल का फूल सीएम का चेहरा
2027 के चुनावों में बीजेपी के सीएम चेहरे के बारे में पूछे जाने पर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, चुनाव के दौरान, ‘कमल’ ही बीजेपी का चेहरा होता है. चुनाव खत्म होने और विधायकों के चुने जाने के बाद, वे एक बैठक करते हैं. केंद्रीय पर्यवेक्षक आते हैं, और उस बैठक में बनी आम सहमति के आधार पर एक नेता चुना जाता है. फिलहाल, हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे या कोई और यह जिम्मेदारी संभालेगा, यह तय करना मेरा काम नहीं है. यह उस समय चुने गए विधायक तय करेंगे.
एकजुट होकर तीसरी बार बनाएंगे सरकार-ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कैसे बीजेपी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एक बड़ा जनादेश हासिल कर सकती है. इन सभी समुदायों के नेताओं ने संकल्प लिया है कि वे पूरे राज्य में एकजुट होकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बीजेपी एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाए.
यह भी पढ़ें
