Donald Trump on Tariff

US President Donald Trump on Tariff: टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में अमेरिका, प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अब तय कर लिया, बताई ये वजह

एजेंसी : US President Donald Trump on Tariff अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत और चीन पर टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, ट्रंप यह टैरिफ उन देशों पर लगा सकते हैं, जिन पर अमेरिका का आरोप है कि, वे अपने घरेलू औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देकर अमेरिकी व्यवसायों के नुकसान पहुंचा रहे हैं.

अमेरीकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर, चीन, यूरोपीय संघ और 14 अन्य देशों द्वारा दी जाने वाले औद्योगिक सब्सिडी की कई महीनों तक चली जांच के नतीजों को घोषणा इसी हफ्ते कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस घोषणा के समय में बदलाव हो सकता है.

इस वजह से अमेरिका लगा रहा है टैरिफ

ग्रीर का तर्क है कि, सब्सिडी और सरकार द्वारा दी जाने वाले अन्य तरह की मदद के कारण, अमेरिका की जांच के दायरे में आए देशों की अर्थव्यवस्थाओं में जरूरत से ज्यादा औद्योगिक क्षमता पैदा हो गई है. इस वजह से उन बाजारों की कंपनियां दुनिया भर में कम कीमत पर भारी मात्रा में सामान बेच पा रही हैं, जिससे अमेरिकी निर्माताओं को नुकसान हो रहा है.

माना जा रहा है कि USTR की इस घोषणा के बाद चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों सहित दर्जनों देशों पर अधिक टैरिफ लग सकते हैं.

निर्यात वाले सामानों पर हो सकता है लागू

ये शुल्क इन अर्थव्यवस्थाओं से निर्यात किए जाने वाले ज्यादातर सामानों पर लागू हो सकते हैं. हालांकि, स्टील, एल्युमिनियम और ऑटोमोबाइल जैसे कुछ औद्योगिक उत्पादों को इससे बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि इन पर पहले से ही राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के तहत टैरिफ लगाए गए हैं.

अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि टैरिफ की दरें क्या होंगी. हालांकि, प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार संकेत दिया है कि ये नए शुल्क उसी तरह के होंगे, जैसे ट्रंप ने 2025 में लागू किए थे. बाद में फरवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके शुरुआती टैरिफ को रद कर दिया था)

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav on Election Commission: अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री के दबाव में 3 करोड़ वोटर्स बढ़ाने की तैयारी  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “US President Donald Trump on Tariff: टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में अमेरिका, प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अब तय कर लिया, बताई ये वजह”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *