Akhilesh yadav on Election commission

Akhilesh Yadav on Election Commission: अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री के दबाव में 3 करोड़ वोटर्स बढ़ाने की तैयारी

लखनऊ : Akhilesh Yadav on Election Commission उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग छूटे हुए वोटर्स के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है. इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. सपा मुखिया का कहना है कि, मुख्यमंत्री के दवाब में चुनाव आयोग तीन करोड़ नए वोटर्स को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है.

लोगों के बैंक खाते की जानकारी क्यों ली जा रही है

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, एक तरफ ईवीएम को ठीक कराने की तैयारी हो रही है तो दूसरी तरफ फॉर्म-8 भरवाकर मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं. जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं, उनसे बैंक खाते का नंबर भी लिया जा रहा है. सवाल है कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए बैंक खाते की जानकारी की क्या जरूरत है और इसका इस्तेमाल कहां किया जाएगा?

कार्यप्रणाली पर सवाल

इसके अलावा सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन उसकी कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं. जनता समय पर चुनाव चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी तैयारी के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम जुड़वाने की कोशिश कर रही है.

SP-Congress गठबंधन पर बोले अखिलेश

सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेता आपस में बातचीत कर रहे हैं. एक-दूसरे की सीटों और जीतने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है. अभी सीटों के बंटवारे पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी. गठबंधन का मकसद चुनाव जीतना है. दोनों दल ऐसा तालमेल बनाएंगे, जिससे बीजेपी को हराया जा सके.

यह भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, तेज दोहरा शतक, शतक, सबसे ज्यादा छक्के, रिकॉर्ड बुक में सब कुछ बदल डाला

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Akhilesh Yadav on Election Commission: अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री के दबाव में 3 करोड़ वोटर्स बढ़ाने की तैयारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *