Risabh Pant Test Match

India Vs NZ Test Match: रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, वेलिंगटन टेस्ट में 720 रन ठोके, पढ़ें ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क : India Vs NZ Test Match भारत ने वेलिंगटन टेस्ट में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. टीम ने चौथे दिन 720 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. इस तरह टीम इंडिया ने ब्लैक कैप्स के खिलाफ 352 रनों की मजबूत लीड हासिल कर ली है. वहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का ये तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. बता दें कि, टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारियां खेलीं.

भारत ने लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा विशाल स्कोर बनाया है. हालांकि, आजकल क्रिकेट की शैली में बदलाव आ गया है, ताबड़तोड़ क्रिकेट में कुछ भी संभव है. आज हम कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बताने जा रहे हैं कि, जहां पर 700 प्लस का स्कोर बना है.

भारत ने पांचवीं बार 700 का आंकड़ा छुआ

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 720 रन बनाए. यह कुल पांचवीं बार है जब भारत ने रेड-बॉल क्रिकेट में 700 रनों का आंकड़ा छुआ है. मगर टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 700+ रन बनाने वाली टीमों में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज इस सूची में भारत से पीछे हैं, जिन्होंने चार-चार बार यह मुकाम हासिल किया है.

टेस्ट में सबसे ज्यादा 700+ रन

7 बार – श्रीलंका

5 बार – भारत

4 बार – ऑस्ट्रेलिया

4 बार – इंग्लैंड

4 बार – वेस्टइंडीज

2 बार – पाकिस्तान

श्रीलंका ने सबसे ज्यादा 7 बार रेड बॉल क्रिकेट में 700 रनों का आंकड़ा पार किया है. टीम इंडिया इस लिस्ट में उसके पीछे-पीछे चल रही है, जिसने पांच बार 700+ स्कोर बनाया है. पाकिस्तान केवल दो बार ऐसा कर पाया है.

यह भी पढ़ें

PM Modi On Gold Price: पीएम मोदी ने कहा, आप लोगों ने सोना कम खरीदा और कीमतें गिर गईं

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “India Vs NZ Test Match: रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, वेलिंगटन टेस्ट में 720 रन ठोके, पढ़ें ये रिकॉर्ड”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *