एजेंसी : PM Modi On Gold Price प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोने की कीमतों में आई गिरावट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शनिवार को एक कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि, मुझे खुशी है कि, पिछले साल मेरे द्वारा की गई अपील के बाद आप लोगों ने सोना कम खरीदा. पीएम ने कहा कि, इस वजह से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज आपने देखा होगा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. इस चर्चा में हर कोई कह रहा है कि, मोदी जी ने 2023 में संसद में कहा था कि आपको अपना पैसा भारत सरकार के PSU (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों) द्वारा जारी किए गए बॉन्ड में निवेश करना चाहिए.
सोने की कीमतों में गिरावट
पीएम मोदी ने कहा कि, इससे आप बहुत पैसा कमाएंगे. उस समय लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था, लेकिन आज इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने निवेश किया, उन्होंने खूब पैसा कमाया. सोने की कीमतों में आई गिरावट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “एक साल पहले, मैंने अपने देशवासियों से अपील की थी कि अगर आपको जरूरत न हो, तो कृपया एक साल तक सोना न खरीदें. मुझे खुशी है कि मेरे जैसे एक आम इंसान की बात मानकर लोगों ने सोना कम खरीदा, जिससे सोने की कीमतें गिर गईं.
हुनर-प्रतिभा की डिमांड बढ़ेगी: पीएम मोदी
उन्होंने आगे कहा, “आज मैं आपसे कुछ और कहना चाहता हूं. मेरी बात ध्यान से सुनें, समय बदल रहा है. अब केवल कागजी सर्टिफिकेट लेकर, सूट-टाई पहनकर घूमने वालों के बजाय, हुनरमंद लोगों की ज्यादा कद्र होगी जिनके पास हुनर और प्रतिभा है, उनकी मांग बढ़ेगी.”
यह भी पढ़ें
CTI Letter to PM : व्यापारियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ‘थैंक्यू, आपकी अपील ने हमें बचा लिया’

One thought on “PM Modi On Gold Price: पीएम मोदी ने कहा, आप लोगों ने सोना कम खरीदा और कीमतें गिर गईं”