न्यूज डेस्क : CM Yogi Adityanath Mother Death उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देव का निधन शुक्रवार को हो गया था. आज शनिवार, 21 नवंबर को उनकी मां का अंतिम संस्कार चांदी घाट, हरिद्वार में किया जाएगा. पार्थिव शरीर को घाट ले जाने के दौरान सीएम योगी कंधा देते हुए दिखाई दिये, इस दौरान वे भावुक थे, आंखें नम थीं.
बता दें कि, सीएम योगी की मां का कल निधन हो गया था. उनकी शव यात्रा 8:50 पर उनके पैतृक गांव पंचूर से चंडी घाट हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है. अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, उत्तर प्रदेश के मंत्री सहित बीजेपी नेताओं के पहुंचने की संभावना है.
चार बेटों में दूसरे स्थान पर हैं योगी आदित्यनाथ
सावित्री देवी के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं. आदित्यनाथ, चारों बेटों में दूसरे स्थान पर हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को अपने पैतृक गांव पहुंचे और अपनी मां के अंतिम दर्शन किए. इसका एक चित्र साझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मां….ओम शांति.’’
पीएम समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया.
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सांत्वना दी
सीएम योगी की मां के निधन की खबर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दुख जताया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. मां का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है. उनके जाने से उपजे दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा योगी आदित्यनाथ जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति!”
यह भी पढ़ें
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव में बीजेपी को लगा झटका, काग्रेस ने बनाई बढ़त
