नई दिल्ली : India Alliance to Election Commission चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है. इसके जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्त और IT महानिदेशक से 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है. बता दें कि, इस पूरे मामले की सुनवाई कल यानी मंगलवार 17 नवंबर को होनी है. चुनाव आयोग की ओर से कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया है, इस हलफनामे से याचिकाकर्ता (इंडिया गठबंधन) संतुष्ट नहीं हैं.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस ने जानकारी दी कि उसने आयोग के सामने 48 सवालों की एक सूची रखी है. पार्टी की मांग है कि, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, दो अन्य चुनाव आयुक्त और आईटी महानिदेशक व्यक्तिगत रूप से इन सवालों के जवाब दें. ये सभी सवाल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में हुई कथित अनियमितताओं से संबंधित हैं.
फैसलों को किसने दी मंजूरी?
कांग्रेस द्वारा जारी सवालों की लिस्ट में मुख्य रूप से यह पूछा गया है कि देशभर में एसआईआर कराने का निर्णय किसने लिया और फॉर्म 6 में बदलाव को किसने मंजूरी दी. इसके अलावा, ERONET और ECINET को केंद्रीकृत करने के फैसले पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिसके तहत मतदाता सूची तक पहुंच पर केंद्रीय नियंत्रण लागू किया गया है.
किन फैसलों पर असहमति थी
पार्टी ने यह स्पष्टीकरण भी मांगा है कि, मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए ऐसे कितने फैसले हैं, जिन पर अन्य दो चुनाव आयुक्तों ने असहमति जताई थी. कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया की खामियों ने वोट चोरी का रास्ता तैयार किया है, जिस पर आयोग के शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें

One thought on “India Alliance to Election Commission: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा इंडिया गठबंधन, चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछने की मांगी अनुमति”