Ghaziabad Blast

Blast in Ghaziabad: गाजियाबाद में पुलिस चौकी में धमाका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, कहा- भगवा हुकूमत के खिलाफ लडाई

गाजियाबाद : Blast in Ghaziabad गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में बम धमाके की खबर सामने आई है. शुक्रवार देर रात इंदिरापुरम थाने की पुलिस चौकी वसुंधरा में धमाके से खिड़की के शीशे टूट गये हैं, वहीं, एक डिलीवरी ब्वॉय इस घटना में घायल हो गया है. इस बम धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-उल-मुजाहिदीन नामक संगठन ने ली है. सोशल मीडिया एक्स पर गाजी 2 हैंडल नाम से ह पोस्ट डाली गई है. उत्तर प्रदेश एटीएस और आईबी की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची है.

संगठन ने भगवा हुकूमत का नाम लिया

संगठन ने दावा किया है कि, गाजियाबाद में भगवा हुकूमत के खिलाफ पुलिस को निशाना बनाया गया. हमें अपने घर, मस्जिद, दीन और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने का हक है. हम मौजूदा हुकूमत को नाजायज मानते हैं और आगे भी अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखेंगे.

डीसीपी ने घटना के बारे में दी जानकारी

डीसीपी रिजुल कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई बातचीत में जानकारी दी है कि, 6 नवंबर को रात करीब 9 बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वसुंधरा पुलिस चौकी में एक धमाका हुआ. चौकी की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए और उनमें दरारें आ गईं. उस समय वहां पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई. कांच का एक टुकड़ा लगने से एक डिलीवरी बॉय के सिर में चोट आई, जिसे अस्पताल ले जाया गया. अब वह पूरी तरह ठीक है. बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें

Abhishek Banerjee allegation: बीजेपी पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- “रात दो बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया”

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Blast in Ghaziabad: गाजियाबाद में पुलिस चौकी में धमाका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, कहा- भगवा हुकूमत के खिलाफ लडाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *