नई दिल्ली : GRAP-3 in Delhi-NCR दिल्ली एनसीआर में वायू प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो चुकी है. कई इलाकों में AQI घंभीर स्तर पर पहुंच चुका है. इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार से प्रदूषण कम करने को लेकर सवाल किये थे. वहीं, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने अब दिल्ली में GRAP-3 के प्रतिबंध लागू कर दिये हैं.
GRAP-3 के तहत इन कामों पर रोक
GRAP-3 के प्रतिबंधों में गैर-जरूरी निर्माण, विध्वंस कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन गतिविधियों पर रोक शामिल है. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बीएस तीन पेट्रोल संचालित और बीएस चार डीजल संचालित चार पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू किया गया है.
हाइब्रिड मोड में चलेंगे स्कूल
इसमें दिल्ली में डीजल से चलने वाले पुराने मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है, जबकि पांचवी कक्षा तक के विद्यालयों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी और दिल्ली-एनसीआर में कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं.
पहले से GRAP-2 लागू था
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 301 से 400 के बीच का AQI ‘बहुत खराब’ (very poor) श्रेणी में आता है, जबकि 401 से 500 के बीच की रीडिंग को ‘गंभीर’ (severe) श्रेणी में रखा गया है. NCR क्षेत्र में पहले से ही GRAP चरण-II (Stage-II) के प्रतिबंध लागू थे. अब चरण-III (Stage-III) के उपाय लागू होने से, मौजूदा प्रतिबंधों के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त पाबंदियां भी जुड़ गई हैं.
राजधानी में धुंध की घनी चादर छाई
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को धुंध की घनी चादर छाई रही, जिससे वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट आई. दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 30 पर सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष केंद्रों पर यह बेहद खराब श्रेणी में रही. रोहिणी में सबसे अधिक 475 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) दर्ज किया गया, जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में यह 472 रहा.
यह भी पढ़ें

One thought on “GRAP-3 in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत बेहद खराब, GRAP-3 लागू, 50 फीसदी कर्मचारी-हाइब्रिड मोड में चलेंगे स्कूल”