Dhanteras Pujan 2026

Dhanteras 2026: धनतेरस का पौराणिक महत्व, किस शुभ मुहूर्त में और कैसे करें पूजा, जानिए सब कुछ

धनतेरस का पर्व  Dhanteras 2026  आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस त्यौहार को धन्वंतरि जयंती के रूप में मनाया जाता है. ये आरोग्य के देवता है. ये कहा जाता है कि, इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. यही नहीं, आज धन की देवी मां लक्ष्मी जी, देवताओं के कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर के साथ साथ धन्वंतरि की पूजा भी होती है. इस दिन दीपावली के त्यौहार की शुरुआत होती है. धनतेरस का दिन नये सामान की खरीददारी के लिए अति शुभ माना जाता है. लोग आज के दिन किसी ना किसी शुभ वस्तु को खरदकर घर लाते हैं.

धनतेरस 2026 भगवान धन्वंतरि की पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा का शुभ मुहूर्त 6 नवंबर की शाम 06:02 से 07:57 तक रहेगा. वहीं प्रदोष काल 05:33 PM से 08:09 PM बजे तक तो वृषभ काल 06:02 PM से 07:57 PM तक रहेगा.

धनतेरस 2026 भगवान धन्वंतरि की पूजा विधि

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार पूजा करनी चाहिए. सबसे पहले धन्वं‍तरि देव के सामने धूप, दीप जलाएं. फिर उनके मस्तक पर हल्दी, चंदन और चावल लगाएं, और उन्हें फूल माला पहनाएं. इसके बाद भगवान धन्वंतरि के मंत्रों का जाप करना चाहिए.  अंत में उनकी आरती करके भोग लगाना चाहिए.

पूजा के बाद मुख्य द्वार या आंगन में दीये जलाएं और एक दीया यम के नाम का भी जलाएं. साथ ही घर के सभी कोने में भी दीए जलाएं.

धन्वंतरि भगवान पूजा मंत्र

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय

त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप

श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

धन्वंतरि भगवान की आरती

ॐ जय धन्वन्तरि देवा, स्वामी जय धन्वन्तरि जी देवा।

जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।

स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा ॥

तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।

देवासुर के संकट आकर दूर किए।।

स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।

सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।

स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।

आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।

स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।

असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।

स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।

वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।

स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।

रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।

स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Dhanteras 2026: धनतेरस का पौराणिक महत्व, किस शुभ मुहूर्त में और कैसे करें पूजा, जानिए सब कुछ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *