नई दिल्ली : India Vs Srilanka Series दिल्ली में प्रदूषण के अटैक से भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज के पहले मैच की लोकेशन आखिरकार बदलनी पड़ी है. 13 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच पहला वन डे मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बीसीसीआई को दिल्ली में जहरीली होती हवा के चलते इस मैच को विशाखापट्टनम शिफ्ट करना पड़ा. बता दें कि, श्रीलंका टीम भारत में वन डे और टी-20 सीरीज खेलने अगले महीने भारत आ रही है.
बदलाव के लिए किया था आग्रह
BCCI ने गुरुवार को एक रिलीज जारी कर इस बदलाव के बारे में आधिकारिक जानकारी शेयर की. कुछ दिन पहले ही दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव को लेकर मांग की थी. रिलीज में भी अनुरोध का जिक्र किया गया. दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली के खराब मौसम (प्रदूषण) और स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य के चलते बदलाव का अनुरोध किया था.
बोर्ड ने जानकारी साझा की
भारतीय बोर्ड की रिलीज में लिखा गया, “दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अनुरोध पर वेन्यू में बदलाव किया गया है. ऐसा मौसम की संभावित बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.” आगे लिखा गया, “अब यह मैच 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.”
भारत-श्रीलंका के बीच वनडे और टी-20 मैच का शेड्यूल
रविवार, 13 दिसंबर 2026, दोपहर 2:00 बजे — पहला वनडे (विशाखापट्टनम)
बुधवार, 16 दिसंबर 2026, दोपहर 2:00 बजे — दूसरा वनडे (बेंगलुरु)
शनिवार, 19 दिसंबर 2026, दोपहर 2:00 बजे — तीसरा वनडे (अहमदाबाद)
मंगलवार, 22 दिसंबर 2026, शाम 7:00 बजे — पहला टी20 (राजकोट)
गुरुवार, 24 दिसंबर 2026, शाम 7:00 बजे — दूसरा टी20 (कटक)
रविवार, 27 दिसंबर 2026, शाम 7:00 बजे — तीसरा टी20 (पुणे).
यह भी पढ़ें

One thought on “India Vs Srilanka Series: भारत-श्रीलंका मैच पर प्रदूषण की मार, दिल्ली से शिफ्ट हुआ मैच, जाने कहां खेला जाएगा पहला वन डे”