Jantar Mantar For Public

Jantar Mantar Road Open : दो दशक बाद खुला जंतर मंतर, वाहन और आमजनों की आवाजाही शुरू, CJP के प्रदर्शन के बाद हुआ था डिनोटीफाइ

नई दिल्ली : Jantar Mantar Road Open  दिल्ली का जंतर मंतर अब आम लोगों की आवाजाही और वाहनों के सुगम संचालन के लिए खोल दिया गया है. प्रदर्शन और धरना स्थल के रूप में ये जगह देश में जानी जाती थी. लेकिन अब ये बीती बातें हो चुकी हैं. तकरीबन 20 साल बाद इसे यातायात के लिए शुरू कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने यहां से भारी बैरिकेडिंग को हटा दिया है. अब अशोक रोड से टॉल्सटॉय मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों को लंबा रास्ता नहीं लेना पड़ेगा.

दो दशक से चली आ रही पाबंदी खत्म

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जंतर-मंतर पर लंबे समय से सुरक्षा के कारण आवाजाही सीमित थी. यहां प्रदर्शन के दौरान भीड़ जुटने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सड़क पर स्थायी और अस्थायी बैरिकेड्स लगा रखे थे. हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थलों की सूची से डी-नोटिफाई कर दिया था. इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन बैरिकेडिंग जारी रखी. अब राजधानी में प्रदर्शन और सुरक्षा से जुड़े हालात की समीक्षा के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने रास्ता खोलने का फैसला लिया है. इसके साथ ही करीब दो दशक से चली आ रही पाबंदी खत्म हो गई है.

सामान्य रूप से ट्रफिक शुरू

बैरिकेडिंग हटने के बाद अशोक रोड को टॉल्स्टॉय मार्ग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सामान्य ट्रैफिक शुरू हो गया है. इससे रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी. अब वाहन चालकों को जंतर-मंतर के आसपास लगे बैरिकेड्स के कारण रास्ता बदलने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया है.

CJP के प्रदर्शन के व्यवस्था में बदलाव

जंतर-मंतर पर हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया था. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद यह फैसला चर्चा में आया. इसके बाद भी इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी. भारी बैरिकेडिंग के कारण आम लोगों को परेशानी होती थी. अब सुरक्षा समीक्षा के बाद इन्हें हटाने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें

Car Accident in Uttarkashi: उत्तरकाशी में इनोवा कार नदी में गिरी, 4 की मौत, गंगोत्री धाम जा रहे थे दर्शन करने

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Jantar Mantar Road Open : दो दशक बाद खुला जंतर मंतर, वाहन और आमजनों की आवाजाही शुरू, CJP के प्रदर्शन के बाद हुआ था डिनोटीफाइ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *