एजेंसी : US Mid Term Election 2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिड टर्म इलेक्शन में बड़ा झटका लगा है. उनकी रिपब्लिकन पार्टी की करारी शिकस्त हुई है, हालांकि, अंतिम नतीजे अब औपचारिकता मात्र हैं. विपक्षी डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिल गया है. बता दें कि, डेमोक्रटिक पार्टी को 50 सीटों से अधिक पर जीत दर्ज कर चुकी है. इस तरह ये प्रसीडेंट ट्रंप के लिए बड़ी हार है. वहीं, नतीजों को देखने के बाद ट्रंप ने भी हार मान ली है. अब उन्होंने कहा कि, हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे.
मैं नतीजे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में आखिरकार अपनी हार मान ली है और कहा है कि वह नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ट्रंप ने मंगलवार रात चुनावी नतीजे आने के दौरान एक इंटरव्यू में कहा- ”मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं.” ट्रंप ने इस दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई. ट्रंप ने कहा- ”हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं”.
मैं चुनाव मैदान में नहीं था- डोनाल्ड ट्रंप
इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ओक पोस्ट में लिखा कि- ”मैं चुनाव मैदान में नहीं था और अगर होता, तो हम भारी बहुमत से जीतते.” वहीं, मिड टर्म चुनाव के नतीजों को लेकर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा था कि “मैं एक राजनीतिक विशेषज्ञ बनने जा रहा हूं, जो इन उम्मीदवारों की जीत और हार के कारणों पर अच्छी और बुरी, दोनों तरह की बातें रखेगा.”
हर दो साल में होता है मिड टर्म इलेक्शन
बता दें कि, अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के दो साल बाद मिडटर्म चुनाव होते हैं. अमेरिका में मिड टर्म चुनाव को राष्ट्रपति ट्रंप की अग्निपरीक्षा की तरह देखा जा रहा था. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीट और सीनेट की 35 सीट पर चुनाव हुए हैं. जबकि 36 राज्यों में गवर्नरों का भी चुनाव किया जा रहा है. फाइनल रिजल्ट सामने आने में थोड़ा समय लग सकता है. इस चुनाव को ट्रंप के कार्यकाल पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें

One thought on “US Mid Term Election 2026: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, रिपब्लिकन की करारी हार, ट्रंप ने दिया ये बयान”