Abdul Al Sayed Muslim senator

US Mid Term Election 2026: अब्दुल अल सैयद ने अमेरिकी चुनाव में रचा इतिहास, बने पहले मुस्लिम सीनेटर, भारत से है नाता

एजेंसी :  US Mid Term Election 2026  अमेरिका में हुए मिड टर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. वहीं, कई बड़े नाम भी चुनाव में हार गये हैं. इस बीच इन चुनावों एक इतिहास भी बना है. डेमोक्रेट्स उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद सीनेट पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर बन गये हैं.

पहले मुस्लिम सीनेट

डेमोक्रेट्स अब्दुल अल-सैयद ने मिशिगन में अमेरिकी सीनेट सीट की दौड़ में रिपब्लिकन नेता माइक रोजर्स को हरा दिया है. अब्दुल अल-सैयद के लिए यह बहुत बड़ी जीत है, क्योंकि ये चुनाव जीतकर वे अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम हैं.

बता दें कि, अब्दुल अल-सैयद का भारत से भी गहरा नाता है. एक इंटरव्यू में अल-सैयद ने कहा था, ‘देखिए, मेरी शादी एक दक्षिण भारतीय परिवार में हुई है और मुझे 20 साल हो चुके हैं. अब मैं पूरी तरह से इसमें घुल-मिल गया हूं.’

अपने को भारतीय कहा

अल-सैयद ने आगे कहा, ‘सच कहूं तो, शायद मैं अरब होने से ज्यादा भारतीय हूं. हालांकि परिवार की जड़ें भटकल में हैं, लेकिन इसके ज्यादातर सदस्य अब बेंगलुरु में बस गए हैं. वहीं, सारा का नजदीकी परिवार मुख्य रूप से अमेरिका में ही रह रहा है.’

राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव प्रचार के दौरान अब्दुल अल-सैयद का कड़ा विरोध किया था और उन्हें ‘जिहादी’ कहा था.

अब्दुल अल-सैयद का भारत से कनेक्शन

अब्दुल अल-सैयद की जीत का कर्नाटक से एक निजी जुड़ाव भी है. यह जुड़ाव उनकी पत्नी डॉ. सारा जुकाकू के जरिए है, जो एक मनोचिकित्सक हैं. अल-सैयद की पत्नी का परिवार भटकल से ताल्लुक रखता है, जो मंगलुरु से लगभग 140 किलोमीटर दूर है.

यह भी पढ़ें

US Mid Term Election 2026: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, रिपब्लिकन की करारी हार, ट्रंप ने दिया ये बयान

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “US Mid Term Election 2026: अब्दुल अल सैयद ने अमेरिकी चुनाव में रचा इतिहास, बने पहले मुस्लिम सीनेटर, भारत से है नाता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *