नई दिल्ली : DRDO Pralay Missile भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. इसके तहत डिफेंस रिसर्च डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने ‘प्रलय’ मिसाइल का निर्माण किया है, आज मंगलवार 3 नवंबर को ओडिशा तट के पास स्थित रक्षा परीक्षण केंद्र से सफल टेस्ट किया गया. मिसाइल की खासियत है कि, ये 500 किलोमीटर दूर मौजूद दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगा सकती है. जानकारी के मुताबिक, इसे चीन और पाकिस्तान सीमा पर तैनात करने की योजना है.
‘प्रलय’ क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है, इसकी खासियत यह है कि यह पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों की तरह एक तय रास्ते पर उड़ान भरने के बजाय कम ऊंचाई पर उड़ सकती है और रास्ते में अपनी दिशा भी बदल सकती है. इससे दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे रोकना मुश्किल हो सकता है.
‘प्रलय’ मिसाइल की रेंज और खासियत
‘प्रलय’ भारत की ठोस ईंधन से चलने वाली सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की स्वदेशी सामरिक मिसाइल है. इसकी मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर तक बताई जाती है. यह अलग-अलग तरह के पारंपरिक वॉरहेड ले जाने में सक्षम है. इसकी पेलोड क्षमता 500 से 1,000 किलोग्राम तक बताई जाती है. यानी यह एक बार में एक हजार किलो तक का बारूद ले जा सकता है.
मोबाइल लॉन्चर की मदद से कहीं से भी छोड़ी जा सकती है
यह मिसाइल मोबाइल लॉन्चर से दागी जा सकती है. यानी इसे सड़क के रास्ते अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर तैनात किया जा सकता है. इससे सेना को जरूरत के मुताबिक लॉन्चिंग लोकेशन बदलने और कम समय में कार्रवाई की तैयारी करने में मदद मिलती है.
क्वासी-बैलिस्टिक तकनीक इसे खास बनाती है
‘प्रलय’ की सबसे अहम विशेषता इसकी क्वासी-बैलिस्टिक उड़ान तकनीक है. सामान्य बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च होने के बाद एक निर्धारित पथ पर चलते हुए मार करती हैं. इसके उलट क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल अपेक्षाकृत कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है और अपने रास्ते में बदलाव कर सकती है.
यह भी पढ़ें
