नई दिल्ली : Ramlila Maidan Rally रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को एक बार फिर पत्र लिखा है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) की तरफ से लिखे गये पत्र में राजधानी के व्यापारियों ने बताया कि, इस रैली की वजह से व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है. यही नहीं, सीटीआई ने अपनी परेशानियों को रखते हुए बताया कि, लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहने के आसार हैं, साथ ही ये भी कहा कि, मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा.
80 फीसदी कारोबार प्रभावित होगा
यही नहीं, सीटीआई ने अपने पत्र में लिखा कि, 80 फीसदी कारोबार प्रभावित हो सकता है. बता दें कि, शनिवार रात राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया था. इसके जरिए रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील की है, जिसका CTI ने स्वागत भी किया है. लेकिन लेकिन CTI का कहना है कि धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है.
रैली को लेकर लोगों में पैनिक
वहीं, दूसरी तरफ सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर रैली में आने वाले लोगों से बाजारों में जाकर खरीदारी करने और व्यापारियों की मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि, रैली की वजह से लोगों में पैनिक फैल चुका है, पांच किमी के दायरे में लगभग तीन लाख दुकानें बंद रहने के आसार है. गोयल ने कहा कि, ट्रांसपोर्ट बंद होने से लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हो सकेगी, माल ढुलाई भी नहीं हो सकेगी.
यह भी पढ़ें

One thought on “Ramlila Maidan Rally: राहुल गांधी को व्यापारियों ने लिखा पत्र, कहा- तीन लाख दुकानें बंद, 80 फीसदी कारोबार होगा प्रभावित”