नई दिल्ली : Akhilesh Yadav in Ramlila Maidan Rally रामलीला मैदान की महारैली में इंडिया गठबंधन के नेता जमकर गरजे. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. अपने भाषण में उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि, सवा करोड़ हिन्दुओं के वोट कटे हैं. अखिलेश ने कहा कि, वे चुनाव लोकतंत्र से नहीं जीत सकते तो चुनाव आयोग के जरिये वोट चोरी कर रहे हैं.
बीजेपी पर हमला
सपा मुखिया यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, अब उनको याद आ रहा है कि, उनके वोट भी कट गये हैं. अखिलेश ने कहा कि, सवा करोड़ का मतलब 403 विधानसभा में से हर विधानसभा से 31 हजार वोट कम हुए. जब उनको अपनी हार दिखने लगी तब वो वोट कटने की बात कर रहे हैं.
बीजेपी साजिश कर रही है
सपा चीफ ने कहा कि बीजेपी के लोग चाहते हैं कि सिर्फ वही लोग वोटर बनें जो उनकी पार्टी के सदस्य हों, सिर्फ वही लोग नागरिक हों जो बीजेपी के नेता हों. यह साजिश चल रही है.
अखिलेश ने यूपी उपचुनाव का जिक्र कर कहा कि वहां वोटर्स को डराया गया. यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अगर अच्छा स्वागत करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं. लोकसभा में बीजेपी की थोड़ी विदाई हुई है. आगे और भी होगा.
“जो पापी है उसका नाश होता है”
अखिलेश ने कहा, ‘जो लोग कभी यूपी से आए थे, वो यूपी से ही जाएंगे. यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं. 2027 में विदाई तय है. ये राम जी की लीला का मैदान है. जो पापी है उसका नाश होता है. राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं. जिन्होंने चंदा चोरी की है, जिन्होंने चढ़ावा चोरी की उनका नाश नहीं, सर्वनाश होगा.
यह भी पढ़ें

One thought on “Akhilesh Yadav in Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में अखिलेश का बीजेपी पर तंज, कहा- “यूपी वाले स्वागत भी अच्छा करते हैं, और विदाई भी अच्छी करते हैं””