Omar Abdullah Marriage

Omar Abdullah Marriage: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर चौंकाया

डेस्क:  Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली. उन्होंने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया की जरिये दी. अपने एक्स अकाउंट पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपनी और निधि राजदान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “नई जिंदगी का नया सफर शुरू हो गया है”. कुछ ही देर बाद निधि राजदान ने भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये दी.

सोशल मीडिया पर साझा की शादी की तस्वीर 

नव विवाहिता जोड़े ने शनिवार यानी 31 अक्टूबर 2026 को अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की और सोशल मीडिया पर इस निजी समारोह की तस्वीरें साझा कीं. एक संयुक्त पोस्ट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई,” जबकि निधि राजदान ने ‘X’ पर एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में लिखा, “Its Done Bro.”

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी तलाक की मंजूरी

बता दें कि, उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी ऐसे समय में हुई है, जब करीब तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को मजूरी देने पर सहमति जताई थी.

आपसी सहमति से हुए थे अलग

इससे पहले 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी देने की बात कही थी. दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग होने और सभी लंबित विवादों को सुलझाने पर सहमत हैं. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की सहमति जताई थी.

1994 में हुई थी उमर-पायल की शादी

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1994 में हुई थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान दौरान हुई थी. दोनों के दो बेटे जाहिर और जामिर हैं. दोनों 2009 से अलग रह रहे थे. उमर अब्दुल्ला ने 2011 में अलग होने की जानकारी दी थी.

यह भी पढ़ें

Punjab Assembly Election 2027: 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर AAP ने चौंकाया, जानिए क्या है रणनीति

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *