नई दिल्ली : Punjab Assembly Election 2027 आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. ‘आप’ ने 40 नामों का एलान किया है. इस लिस्ट में किसी भी मौजूदा कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं है. बता दें कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसौदिया ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नामों की घोषणा की.
केजरीवाल के आवास पर लगी अंतिम मुहर
इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई.
इस सूची के साथ पंजाब में आप की रणनीति पर चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, 30 से 40 मौजूदा विधायकों का टिकट काटे जाने की सुगबुगाहट है.
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/dsbqLTNwLa
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2026
ऐसे में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची को इसी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. हालांकि, कैबिनेट मंत्रियों के नाम पहली सूची में नहीं होने से उनके चुनावी क्षेत्रों और टिकट को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हुई है.
अगली सूची पर सबकी नजरें
पहली सूची में कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिलने से सियासी चर्चाएं हो रही है. क्या पार्टी ने मंत्रियों के टिकट को लेकर फैसला अगली सूची के लिए टाल दिया है या उनके विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों को लेकर मंथन चल रहा है? इस लिहाज से अगली सूची में किनके नाम होंगे, मंत्रियों की भी धडकनें तेज होंगी. हालांकि, सभी की नजरें दूसरी सूची पर टिकी हैं.
30 से 40 विधायकों का कट सकता है टिकट !
पार्टी के भीतर 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा पहले से है. ऐसे में पहली सूची से यह देखने का मौका मिलेगा कि पार्टी कितने मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताती है और कितने क्षेत्रों में नए चेहरों को मौका देती है.
आम आदमी पार्टी की रणनीति
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक करने के पीछे पार्टी की रणनीति प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना है. इससे उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहले से सक्रिय हो सकेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बना सकेंगे. अब अन्य दलों पर भी उम्मीदवार घोषित करने का दवाब बनेगा.
यह भी पढ़ें

One thought on “Punjab Assembly Election 2027: 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर AAP ने चौंकाया, जानिए क्या है रणनीति”