एजेंसी : PNB Bank Account Fraud ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा से ग्राहकों के खातों से 35 करोड़ रुपये निकल गये हैं. इस जानकारी के सामने आने के बाद आला अफसरों के होश उड़ गये. बता दें कि, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 की शाखा में ये चौंकाने वाली घटना हुई है.
कोई ट्रांजेक्शन का अलर्ट नहीं मिला
इस पूरे घटनाक्रम की हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित ग्राहकों को न तो कोई ट्रांजैक्शन अलर्ट मिला और न ही उन्होंने किसी भी डॉक्यूमेंट्स पर फंड ट्रांसफर के लिए दस्तखत किए थे. कुछ ग्राहकों का कहना है कि उन्हें इस बात का पता तब चला, जब उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया या अपने पैसे निकालने की कोशिश की. ग्राहकों के लगाए जा रहे इन आरोपों के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. साथ ही ब्रांच मैनजर समेत बैंक के कई कर्मचारियों को सस्पेंड भी कर दिया है.
ग्राहक ने सुनाई आपबीती
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बैंक के एक ग्राहक हनीफ खान ने बताया कि उनके सेविंग्स अकाउंट में 39 लाख रुपये थे, लेकिन अब एक भी पैसा बचा हुआ नहीं दिख रहा है. हनीफ खान का कहना है कि न तो उन्हें कोई मैसेज मिला और न ही उन्होंने फंड ट्रांसफर के लिए किसी डॉक्यूमेंट पर साइन किए थे. फिर सवाल उठता है कि अकाउंट से इतना बड़ा अमाउंट एकाएक गायब कैसे हो गया?
खाते में जमीन के बदले मुआवजे के पैसे थे
जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों के खाते से पैसे गायब हुए हैं, उनमें से कईऐसे हैं, जिनके अकाउंट में जमीन के अधिग्रहण के बदले प्रशासन से मिले मुआवजे के पैसे थे. पेशे से किसान विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बचत खाते में पहले लगभग 87 से 88 लाख रुपये थे, लेकिन अब खाते में केवल 1 लाख रुपये बचे हैं. यह मुआवजे की रकम थी, जो उन्हें प्रशासन की ओर से मिला था.
इसी तरह से बिरोंडा गांव की महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि, उसके खाते में 1.18 करोड़ रुपये थे. महिला ने बताया कि, उसकी जमीन एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई थी, और उसे ये पैसे मुआवजे के तौर पर मिले थे.
जब बैंक से इस संबंध में बात की गई, उच्च अधिकारियों ने कहा कि, हमारी इंटरनल इंक्वायरी चल रही है. जैसे ही ये पूरी हो जाएगी, हम सभी ग्राहकों के पैसे उनके खाते में जमा करवा देंगे.
यह भी पढ़ें

One thought on “PNB Bank Account Fraud: PNB में हैरान करने वाला मामला, 35 करोड़ रुपये बैंक खातों से निकल गये, ट्रांजेक्शन को कोई अलर्ट नहीं”