MLC Election 2026

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव के नतीजे, यूपी में हुई बीजेपी-एसपी के बीच कांटे की टक्कर, कर्नाटक में कांग्रेस साफ

नई दिल्ली : MLC Election 2026 चार राज्यों की 28 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव संपन्न हो गये हैं. 27 अक्टूबर को शुरू हुई काउंटिंग का आज यानी 29 अक्टूबर को तीसरा दिन है. इस सभी सीटों के नतीजें सामने आ गये हैं. यूपी और बिहार में चुनाव बेहद दिलचस्प रहे.

बता दें कि, यूपी में हुए चुनाव का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं, कि 11 सीटों पर नतीजे आ गये हैं, एक सीट वाराणसी की स्नातक सीट पर मतगणना अभी भी जारी है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार की सभी सीटों के परिणाम सामने आ गये हैं.

यूपी में बीजेपी-सपा के बीच कांटे का मुकाबला

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. 11 सीटों में से 6 सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है, वहीं 4 सीट पर सपा ने कब्जा जमाया है. एक सीट पर गिनती जारी है.

बीजेपी के विजयी उम्मीदवारों की लिस्ट

मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के दिनेश कुमार गोयल जीते.

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते.

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह जीते.

मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा जीते.

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते.

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीते.

सपा की जीत के नायक

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कांति सिंह जीते

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव जीते

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा  के डॉ. आकाश अग्रवाल जीते

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. मान सिंह यादव जीते

बिहार में क्या रहा हाल

बिहार की आठ सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ. इनमें से चार सीट भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के गठबंधन के खाते में गईं. वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार की जीत हुई. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक सीट ही जीत पाई और 2 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते.

बीजेपी- जदयू गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत

पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार जीते.

दरभंगा स्नातक सीट से बीजेपी के सर्वेश कुमार जीते.

तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते.

कोसी स्नातक सीट से बीजेपी के डॉ. एनके यादव जीते.

आरजेडी के उम्मीदवार की जीत

पटना शिक्षक सीट से आरजेडी के डॉ. संजीव सिंह जीते.

जनसुराज के उम्मीदवार की जीत.

दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते.

निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत

तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बंधीधर ब्रजवासी जीते.

सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज जीते.

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में 5 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ. इन चुनाव के नतीजों में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने 5 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ महायुति को 2 सीटें मिलीं. यहां नागपुर की सीट, जो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गढ़ है, उस सीट पर फिर एक बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

महायुति उम्मीदवारों की जीत

पुणे शिक्षक एमएलसी सीट से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े जीते.

अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक जीते.

महा विकास आघाड़ी (MVA) उम्मीदवारों की जीत

नागपुर स्नातक एमएलसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी जीते.

पुणे स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव जीतीं.

छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल जीते.

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

कर्नाटक में बीजेपी और जनता दल (एस) के गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया. राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस MLC चुनाव की 4 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई.

उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर BJP के शशील जी. नमोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को हराया.

दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट पर BJP के के.एम. सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मुट्ट को हराया.

पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में BJP के एस.वी. संकानूर ने कांग्रेस के मोहन लिम्बिकाई को हराया.

बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से JD (S) के उम्मीदवार ए. पी. रंगनाथ ने कांग्रेस उम्मीदवार पुट्टन्ना को हराया.

यह भी पढ़ें

PNB Bank Account Fraud: PNB में हैरान करने वाला मामला, 35 करोड़ रुपये बैंक खातों से निकल गये, ट्रांजेक्शन को कोई अलर्ट नहीं

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव के नतीजे, यूपी में हुई बीजेपी-एसपी के बीच कांटे की टक्कर, कर्नाटक में कांग्रेस साफ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *