Leopard died kuno park

Kuno National Park Leopard died: शावक चीते की गोली मारकर हत्या, शरीर से मिले पांच छर्रे, करीब से मारी गई थी गोली

एजेंसी:    Kuno National Park Leopard died सरकार एक तरफ चीतों के संरक्षण को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, वहीं, कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर सामने आई है. यहां मादा चीता के 19 महीने के शावक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, शावक पीरिक से निकलकर मुरैना पहुंच गया था. इस घटना के बाद चीतों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, चीते के शरीर से पांच छर्रे मिले हैं, जिससे गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है.

बछड़ों का किया था शिकार

घटनाक्रम के मुताबिक, रविवार को मुरैना इलाके में मादा चीता के शावक ने एक घर के बाड़े में बंधे बछड़ों का शिकार किया था. इसके बाद ग्रामीणों के साथ संघर्ष की बात सामने आई थी. रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीणों ने चीता शावक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था. हालांकि, वन विभाग को जब इसकी जानकारी मिली तो टीम ने घायल चीते को खोजकर उसका रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा था.

डॉक्टर ने की छर्रे निकलने की पुष्टि

चीता शावक को करीब से गोली मारी गई है. उसके पेट में कई छर्रे मिले हैं. उसे 25 अक्टूबर की रात मुरैना और श्योपुर जिलों की सीमा से रेस्क्यू किया गया था. इलाज के लिए शावक को जबलपुर स्थित एक पशु चिकित्सा केंद्र में भेजा गया था. वहां उसके ऑपरेशन के दौरान जबलपुर वेटरनरी कॉलेज की डॉक्टर डॉ. शोभा जावरे ने चीते के शरीर से छर्रे निकलने की पुष्टि की. इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई.

चीतों की सुरक्षा बनी चुनौती

कूनो के आसपास के इलाकों में चीतों का विचरण लगातार वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है. पार्क की सीमा से बाहर पहुंचने पर चीतों का सामना ग्रामीण आबादी और पालतू पशुओं से होता है. ऐसे में मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है. चीता शावक की गोली लगने से मौत ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि कूनो से बाहर निकलने वाले चीतों की सुरक्षा के लिए निगरानी और रेस्क्यू सिस्टम को और कितना मजबूत करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें

DA Hike For Central Government: केंद्रीय कर्मचारियों का खत्म होगा इंतजार!, तीन फीसदी तक बढ़ सकता है DA, कैबिनेट बैठक पर टिकी नजरें   

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *