स्पोर्ट्स डेस्क : Ind Vs NZ T-20 World Record वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा नाम के तूफान ने क्रिकेट के रिकॉर्ड को धवस्त करते हुए नई इबारत लिख दी. तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के ताबड़तोड़ बैटिंग ने तबाही मचाते हुए पावरप्ले के छह ओवर्स में बिना विकेट खोये 118 रन स्केर बोर्ड पर लगा दिये. ये किसी भी फुल मेंबर टीम के लिए पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है. इस तरह टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
ऑस्ट्रेलिया टीम का रिकॉर्ड चकनाचूर
आपको बता दें कि, इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर था. 2024 में कंगारू टीम ने स्कॉटलैड के खिलाफ एडिनबरा में एक विकेट खोकर 113 रन बनाए थे.
सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा
बता दें कि, अभी तक ये सिर्फ चौथा मौका है कि जब किसी टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार किया हो. वहीं टीम इंडिया के 118 रन बनाने में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 44 रन बनाए. दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा तो उनसे भी तेज खेलते दिखे. अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में 67 रन बनाकर बड़ा योगदान दिया.
न्यूजीलैंड को एकतरफा हराया
इससे पहले न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में भारतीय टीम ने टी-20 के तमाम रिकॉर्ड धवस्त करते हुए न्यूजीलैंड को तीसरे मैच में एकतरफा छह विकेट से हरा दिया. ओपनर अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में ही 199 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. मंगलवार को वेलिंगटन में कीवी गेंदबाजों को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने नौसिखिया साबित कर दिया. ये मैच जीतकर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली. साथ ही भारत ने इस मैच में कई रिकॉर्ड बना दिये.

One thought on “Ind Vs NZ T-20 World Record : वेलिंगटन T-20 में टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पॉवरप्ले में कूट डाले 118 रन”