Abhishek sharma T-20 I

India Vs Newzealand T-20I: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड में काटा गदर, इतने ओवर में ही हासिल कर लिया 199 का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क: India Vs Newzealand T-20I  न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में भारतीय टीम ने टी-20 के तमाम रिकॉर्ड धवस्त करते हुए न्यूजीलैंड को तीसरे मैच में एकतरफा छह विकेट से हरा दिया. ओपनर अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में ही 199 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. मंगलवार को वेलिंगटन में कीवी गेंदबाजों को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने नौसिखिया साबित कर दिया. ये मैच जीतकर भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली. साथ ही भारत ने इस मैच में कई रिकॉर्ड बना दिये.

पॉवर प्ले में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से सनसनीखेज प्रदर्शन किया. भारत ने महज़ 2.2 ओवरों (14 गेंदों) में ही टीम के 50 रन पूरे कर टी20 इंटरनेशन क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दोनों ओपनर यही नहीं रुके, उन्होंने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट खोये 118 रन ठोककर टीम इंडिया ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

अभिषेक-सूर्यवंशी ने मचाई तबाही

199 रन चेज करने के लिए भारत ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया. इस बार अभिषेक शर्मा के साथ 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने आए. दोनों ने पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. पहले ओवर में कुल 26 रन बने. टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर देशों में पहली बार पहले ही ओवर में इतने रन बने.

वर्ल्ड रिकॉर्ड

पावरप्ले में अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया. वैभव ने भी उनका खूब साथ दिया. दोनों ने जमकर कीवी गेंदबाजों की धुनाई की. अभिषेक ने 14 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में बिना किसी विकेट के 118 रन बना दिए. पुरुष टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में यह सबसे बड़ा स्कोर है.

कीवी गेंदबाज रहे बेअसर

न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाज बौने साबित हो गये. कीवी टीम के मुख्य गेंदबाज डफी ने दो ओवर में 44 रन दे डाले. एडम मिल्ने, ब्रेसवेल सभी गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगड़ गई. मिल्ने ने दो ओवर में 33 और माइकल ब्रेसवेल ने दो ओवर में 36 रन लुटाए. मैथ्यू फिशर ने एक ओवर में 23 रन दे डाले. वहीं काइल जैमीसन ने 3.2 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट चटकाए.

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *