Microsoft layoff

Microsoft Lay off: Microsoft ने 60 हजार कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया, लेकिन दिया ये बड़ा ऑफर

Microsoft Lay off   दुनिया में टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भले ही कंपनी में छंटनी करते हुए 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया हो, लेकिन उनके एक खास ऑफर ने तमाम दिग्गज कंपनियों के बीच सुर्खियों में ला दिया है. माइक्रोसॉफ्ट ने इन कर्मचारियों को बायआउट पैकेज दिया है. इस ऑफर में कर्मचारियों को कहा गया है कि, नौकरी छोड़कर वे अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं, और उन्हें इसके लिए आर्थिक मदद दी जाएगी.

क्या है ये बायआउट ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट के ऑफर के जरिए नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में बात करें तो, इसमें सेवरेंस पे, लगातार स्टॉक वेस्टिंग और हेल्थ इंश्योरेंस एग्जिट शर्तों का हिस्सा हैं. वहीं, जो कर्मचारी इस बायआउट ऑफर को मना कर देते हैं,  उन्हें एक बड़ी उलझन का सामना करना पड़ेगा. दरअसल, अगर कंपनी बाद में अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला करती है.

भारत समेत चार देशों के लिए ये ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट का कंपनी छोड़ने वाला यह ऑफर चार देशों में उपलब्ध है- भारत, कनाडा, यूके और अमेरिका. इस देशों में शामिल टीमों के लेवल 70 और उससे नीचे के स्तर के कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने यह नहीं बताया है कि, भारत में कितने कर्मचारी इसके लिए पात्र हैं. यह ऑफर अलग-अलग टीमों पर निर्भर करता है.

AI के लिए उठाया गया छंठनी का कदम

इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने अमेरिका में अपने लगभग 7% कर्मचारियों (करीब 9,000 लोगों) को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया था. जुलाई में, कंपनी ने 4,800 नौकरियों में कटौती की घोषणा की, जो उसके वैश्विक कार्यबल का लगभग 2.1% है. इस दौरान कंपनी ने अपने एक्सबॉक्स (Xbox) गेमिंग कारोबार में बड़े बदलाव किए और पांच स्टूडियो तक को बेच दिया.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *