Rajinikanth Jailor 2

Rajinikanth Jailor-2: रजनीकांत की जेलर-2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 700 करोड़ी हुई दूसरी फिल्म

एंटरटेंमेंट डेस्क :  Rajinikanth Jailor-2   रजनीकांत साउथ के सुपर स्टार नहीं हैं, उनकी फिल्मों का क्रेज हर वर्ग, हर क्षेत्र में है. उनकी नई फिल्मी ‘जेलर-2’ धमाल मचा रही है. यही नहीं, अब सुपर हिट फिल्म तो है ही, साथ में यह मूवी 700 करोड़ी बन गई है. इस फिल्म ने मेगा स्टार रजनीकांत के करियर में बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.

दूसरी 700 करोड़ी फिल्म बनी

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है. इसका डंका इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बज रहा है. अब ये रजनीकांत के करियर की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म बन चुकी है.

‘जेलर 2’ ने 700 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

‘जेलर 2’ की रिलीज को 10 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है. फिल्म ने पिछले 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड सेट कर दिया है. 11वें दिन की कमाई के बाद इसकी एंट्री 700 करोड़ के क्लब में हो चुकी है. फिलहाल एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 398.70 करोड़ हो चुका है. 12वें दिन की कमाई के बाद इसने 400 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है.

इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में 243.50 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 710.35 करोड़ हो चुका है.

रजनीकांत की फिल्में करती हैं बड़ा बिजनेस

‘जेलर 2’ 700 करोड़ कमाने वाली रजनीकांत की कोई पहली फिल्म नहीं है. ये उनकी दूसरी फिल्म बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस जादुई आंकड़े को छू लिया है. गौरतलब है कि रजनीकांत की पहली 700 करोड़ी फिल्म ‘2.0’ है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, वर्ल्डवाइड 691 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 407.05 करोड़ का कलेक्शन किया था.

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए