Lucknow Triple Murder Case

Lucknow Triple Murder Case: शादी ना होने के ताने से कुंठा में था ऋषभ! एक के बाद एक को मौत के घाट उतारता चला गया

लखनऊ  :  Lucknow Triple Murder Case   लखनऊ में हुए तिहारे हत्याकांड से राजधानी में दहशत फैल गई है. इस हत्याकांड को पूर्व नेवी अधिकारी ने अंजाम दिया. खबरों के अनुसार, हत्यारोपी ऋषभ शुक्ला ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. ऋषभ के सर पर इस कदर खून सवार था, घायलों की मदद करने वालों को भी वह धमका रहा था.

शादी ना होने की कुंठा

हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि, पड़ोस में रहने वाले सुयष तिवारी की शादी बीते 5 दिसंबर को हुई थी, और ऋषभ कुंवारा था और उसे शादी ना होने का ताना मिलता था. इसे लेकर ऋषभ तनाव में रहता था. इसके अलावा दोनों पक्षों में पार्किंग और चबूतरे का विवाद भी चल रहा था. सोमवार को कहासुनी के बाद ऋषभ ने सुयष समेत शंभू जी, शिवा जी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उनकी हत्या कर दी.

पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे

तिहरे हत्याकांड की घटना के बाद खुद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की. कमिश्नर ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउसपर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने ‘हत्यारे’ को फांसी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार यानी आज तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया जाए.

नौबस्ता इलाके में चबूतरे और पार्किंग के विवाद में मर्चेंट नेवी में ऑफिसर रहे ऋषभ शुक्ला ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर एक ही परिवार के तीन को मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक वारदात के बाद भी आरोपी के सिर से खून का नशा नहीं उतरा और उसकी बेरुखी व आक्रामकता देखकर पूरा मोहल्ला कांप उठा.

ऐसे हुई वारदात 

घटना के चश्मदीद जितेंद्र कश्यप के मुताबिक, सुबह चबूतरे का काम शुरू हुआ था. इसी दौरान गाड़ी हटाने की बात पर ऋषभ शुक्ला ने गाली-गलौज शुरू दी. विरोध करने पर विवाद बढ़ गया. शोर सुनकर मोहल्ले के कई लोग घरों से बाहर आ गए. इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे का वीडियो बनाने लगे. जितेंद्र का दावा कि ऋषभ पहले से ही पिस्टल लेकर आया था. जितेंद्र के अनुसार, ऋषभ के पास पिस्टल होने की जानकारी उसके पिता राजेश शुक्ला को भी थी. विवाद बढ़ने पर ऋषभ ने अचानक गन निकाल ली. उसे रोकने के लिए शिवा, उनके भाई शंभू और बेटे सुयश ने पकड़ लिया. गन देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े.

घायलों के पास पिस्टल लेकर बैठा रहा

जितेंद्र का आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ के पिता राजेश ने सुयश के सिर पर डंडा मार दिया. सुयश को डंडा लगते ही ऋषभ पर उसकी पकड़ ढीली पड़ गई. इसका फायदा उठाकर ऋषभ छूट गया और फायरिंग शुरू कर दी. जितेंद्र के मुताबिक, पहली गोली शिवा को लगी, इसके बाद शंभू और सुयश को गोली लगी. चश्मदीद जितेंद्र कश्यप ने आगे बताया कि, वह ऋषभ को रोकने के लिए आगे बढ़ा तो आरोपी ने उस पर भी दो राउंड फायरिंग कर दी. जितेंद्र के अनुसार, वह किसी तरह बच गया. जितेंद्र ने बताया कि, आरोपी गोली मारने के बाद वहीं बैठा रहा.

यह भी पढ़ें

UP MLC Election 2026: विधान परिषद की 11 सीटों पर आज वोटों की गिनती, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से रहेगी पैनी नजर

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *