Uttar Pradesh Draft voter List

UP Voter List: “Ram Hit Yadav” हो गया “राम ने यादव को मारा”, गड़बड़ियों के बीच चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने बढ़ाया सरदर्द

लखनऊ :  UP Voter List  उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में अजीबो गरीब नाम तो सामने आ रहे हैं, अब कई नामों के हिंदी अनुवाद पर भी सवाल उठ रहे हैं. कुछ ही दिन पहले यूपी में हुए एमएलसी चुनाव में कई गड़बड़ियां पाई गईं. हालांकि, इन सभी मामलों पर उत्तर प्रदेश के चुनाव आयोग ने सफाई दी है.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मतदाता सूची में हिंदी नामों के गलत अनुवाद को लेकर विवाद अब एक और अजीब सवाल पर पहुंच गया है. क्या यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर में इस्तेमाल किया जा रहा सॉफ्टवेयर कम्युनल है.

“राम ने यादव को मारा”

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाया कि सॉफ्टवेयर ने ‘रामहित यादव (Ram hit Yadav)’ नाम को ट्रांसलिटरेशन करने के बजाय उसका ट्रांसलेशन ‘राम ने यादव को मारा’ क्यों कर दिया. इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा के दफ्तर ने सफाई दी कि एक दूसरे वोटर के पिता का नाम भी बदलकर ‘राम ने शर्मा को मारा’ हो गया था.

मामले की जांच की जा रही है

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को कहा कि इन गलतियों के कारणों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं. यह भी जानकारी मिली है कि कुछ फर्जी वोटर स्लिप वायरल हो रही हैं, जिन्हें कई जाने-माने मीडिया संस्थानों और प्रमुख हस्तियों द्वारा दिखाया या उनका जिक्र किया जा रहा है. इस फर्जीवाड़े के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

गड़बड़ी के चलते हुआ ट्रांसलेशन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने बताया कि काफी नाम में गड़बड़ हुआ है. हमने सॉफ्टवेयर इंग्लिश में लिखे नामों को हिंदी में ट्रांसलिटरेट करने के लिए डिजाइन कराया था, लेकिन गड़बड़ी के कारण उनका ट्रांसलेशन हो गया.

चुनाव आयोग का जवाब

सीईओ ऑफिस का एक्स पर जवाब आया है, जिसमें स्वीकार किया गया है कि ‘कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं होते. यह मानना ठीक है कि हमसे गलती हुई, लेकिन अच्छी बात यह है कि गलती के दौरान भी जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हुआ. पोस्ट में आगे कहा गया कि हमें भगवान का शुक्रिया भी अदा करना चाहिए कि राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा. वरना जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का आरोप भी लगता.

यह भी पढ़ें

Amit Shah Defamation Case: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी कोर्ट से बरी, कांग्रेस नेता ने अदालत से कहा थैंक यू

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “UP Voter List: “Ram Hit Yadav” हो गया “राम ने यादव को मारा”, गड़बड़ियों के बीच चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने बढ़ाया सरदर्द”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *