एजेंसी: India Defence Export भारत रक्षा निर्यात के क्षेत्र में एक मजबूत ताकत बनकर उभरा है. वैश्विक हथियार निर्यातक के रूप में अपनी छवि भी सशक्त की है. ट्रेड डेटा मॉनिटर के खबर के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने यूरोपीय देशों को 8,271 करोड़ रुपए के गोला-बारूद सप्लाई किए, जिनमें आर्टिलरी और मोर्टार शेल शामिल हैं.
रक्षा निर्यात 1600% बढ़ा
यही नहीं, रिपोर्ट मे बताया गया कि, पूर्वी और मध्य यूरोप को भारत का रक्षा निर्यात 1600% बढ़ा है. भारत अब दक्षिण कोरिया के बाद इस क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा गोला-बारूद सप्लायर है. चार साल पहले 28वें स्थान पर था.
तीसरा सबसे बड़ा सप्लायर
वहीं, मार्च 2026 तक भारत इजराइल को विमान, हेलिकॉप्टर और ड्रोन के पुर्जे सप्लाई करने वाला तीसरा सबसे बड़ा विदेशी आपूर्तिकर्ता बन गया, जो 2023 में नौवें स्थान पर था.
भारत के पास बड़ी डिफेंस इंडस्ट्री, यूरोप को जरूरत
हथियारों के व्यापार पर रिसर्च करने वाली स्वीडन की संस्था सिपरी के सीनियर रिसर्चर सिमोन वेजमैन का कहना है कि यूक्रेन की जरूरतों और यूरोप की रक्षा मांगों को पूरा करने के लिए भारत से हथियार आयात किए जा रहे हैं.
भारत के पास इसका एक विकसित रक्षा उद्योग है. वहीं, किंग्स कॉलेज लंदन में राजनीति विज्ञानी वॉल्टर लाडविग कहते हैं कि भारतीय कंपनियां सीधे यूक्रेन को हथियार देने के बजाय यूरोपीय देशों को बेच रही हैं.
चार साल से चल रही है रूस-यूक्रेन में जंग
रूस और यूक्रेन के बीच जंग फरवरी 2022 में शुरू हुई. रूस ने यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया और तभी से दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी है. रूस के पास यूक्रेन के करीब 20% इलाके पर कब्जा है. इस युद्ध में हजारों नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई है, जबकि लाखों यूक्रेनियन अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं. जून 2023 तक करीब 80 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में चले गए थे.

One thought on “India Defence Export: रक्षा निर्यात में भारत की बड़ी छलांग, यूूरोपीय देशों को गोला बारूद सप्लाई करने वाला तीसरा बड़ा देश”