पटना : Mallikarjun Kharge on PM Modi कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है. बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में खरगे बोल रहे थे. इसी दौरान वे बीजेपी और पीएम मोदी पर टिप्पणी कर रहे थे. ठीक इसी वक्त एक युवक ने विरोध किया और कहा मोदी कभी नहीं जाएगा, खरगे ने नाराज होते हुए मंच से जवाब दिया कि, “मोदी का बाप भी जाएगा”. इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया
मोदी का बाप भी जाएगा
बता दें कि, पटना के बापू सभागार में कांग्रेस की ओर से आयोजित कृष्ण सिंह जयंती समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित कर रहे थे. अपने भाषण के दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. इसी दौरान एक युवक ने उनकी बात का विरोध करते हुए रोकटोक की. बताया जा रहा है कि युवक ने कहा कि जब तक मोदी रहेंगे, तब तक वह प्रधानमंत्री पद से नहीं जाएंगे. इस पर खरगे ने मंच से जवाब देते हुए कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा.” इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता युवक की ओर बढ़े और उसे पकड़ लिया.
युवक की पिटाई
युवक को पकड़ने के बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की. यह सब खरगे के मंच पर मौजूद रहने के दौरान हुआ. हालांकि, युवक की पहचान और उसके साथ मारपीट की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. यह साफ नहीं है कि युवक कार्यक्रम में किसके साथ आया था और उसने किस वजह से विरोध किया.
चुनाव आयोग पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम कटवाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जहां काम नहीं चलता, वहां विधायकों की खरीद की जाती है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया. खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने उन्हें ‘गद्दार’ तक कहा और आरोप लगाया कि उन्हें बचाने के लिए कानून लाया गया.
यह भी पढ़ें

One thought on “Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, कहा- “मोदी का बाप भी जाएगा””