नई दिल्ली : Rahul Gandhi on Ramlila रामलीला मैदान में एक नवंबर को कांग्रेस ने महारैली का आह्वान किया है. वहीं, इस रैली को लेकर व्यापारियों ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर इसे टालने के लिए कहा है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रामलीला मैदान पहुंचने की अपील करते हुए लिखा कि, छात्रों, किसानों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे. साथ ही कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए लिखा कि, धन्यवाद, हमारा प्रचार करने के लिए.
एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे. मतदाता सूचियों से नाम काटे गए. नियम-कानून तोड़े गए. और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं. अब जवाब देश देगा. 1 नवंबर – चलो दिल्ली. वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली.’
हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।
मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए। और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं।
अब जवाब देश देगा।
1 नवंबर – चलो दिल्ली।
वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली।छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए।
वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।
📍 रामलीला मैदान, नई दिल्ली
PS: BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए!
#ChaloDilli
#RamlilaMarch— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2026
राहुल ने धन्यवाद कह बीजेपी की ली चुटकी
उन्होंने कहा, ‘छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए. वोट आपका है. लड़ाई भी आपकी है. BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं. बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए.’
व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिख पत्र
राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते व्यापारियों का बड़ा नुकसान हुआ है. अब दिल्ली में एक नंवबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली करने जा रही है. व्यापारी इसे लेकर चिंतित हैं. दिल्ली के व्यापारियों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है. इसके जरिये उन्होंने मांग की है, कि इसे स्थगित कर दिया जाए. बता दें कि, व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने अपनी चिंता जाहिर की है. यही नहीं, व्यापारियों ने इस रैली को 10 नवंबर के बाद आयोजित करने के लिए आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें.
