डेस्क : Driving License in India केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. इसके मुताबिक नई व्यवस्था ऐसी होगी कि, लाइसेंस धारक भारतीय है या विदेश, सारी जानकारी ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए मिल जाएगी. दो तरह के डीएल होंगे, इनका रंग और इससे जुड़े नियम भी अलग होंगे.
अलग-अलग रंगों के ड्राइविंग लाइसेंस
सड़क परिवहन मंत्रालय ने बुधवार को एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें सरकार ने पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस (DL) पर धारक की राष्ट्रीयता का उल्लेख करने का प्रस्ताव रखा है. इसके तहत भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे.
इसके साथ ही, उम्र और पते के सबूत के तौर पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट या नोटरी के सामने दिए जाने वाले शपथ-पत्रों को खत्म करने का प्रस्ताव है, क्योंकि इनका गलत इस्तेमाल होने का खतरा रहता है.
पते के लिए जरूरी दस्तावेज
इस ड्राफ्ट में, मंत्रालय ने पते, उम्र और पहचान के सबूत के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की सूची दी है. पते के सबूत में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ई-राशन कार्ड, पिछले तीन महीनों के बिजली या गैस बिल, और विदेशी नागरिकों के लिए कानूनी रूप से मौजूद होने का सबूत शामिल हैं.
उम्र के सबूत के तौर पर पासपोर्ट, स्कूल बोर्ड की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र और सरकारी विभागों द्वारा जारी पहचान पत्र स्वीकार किए जाएंगे. पहचान के सबूत के लिए आधार, पासपोर्ट, ई-राशन कार्ड और पैन कार्ड मान्य होंगे.
75 फीसदी अंक जरूरी
सरकार ने नए प्रस्ताव में ऑनलाइन ‘सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल असेसमेंट’ (सुरक्षित ड्राइविंग ट्यूटोरियल मूल्यांकन) को पास करने के लिए जरूरी अंकों को मौजूदा 60% से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया जा सके.
साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए धारक को ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल देना अनिवार्य करने का प्रस्ताव भी है.
यह भी पढ़ें
India-china Face Off: अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन की झड़प, ITBP के डीजी का बड़ा खुलासा

One thought on “Driving License in India: दो रंगों के होंगे ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार कर रही है डीएल में बड़े बदलाव की तैयारी”