नई दिल्ली : Air Pollution in Delhi-NCR बदलते मौसम में ठंड की दस्तक के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत खराब होने लगी है. वहीं, दशहरे में रावण दहन की वजह से स्थिति और बिगड़ जाती है. शुक्रवार सुबह दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 222 तक दर्ज किया, ये खराब श्रेणी में आता है. यही नहीं, दिल्ली के कई अन्य इलाकों में AQI बेहद खराब स्तर तक पहुंच गया है. एम्स और मुंडका में हवा की क्वालिटी काफी खराब रही.
24 अक्टूबर को बारिश की संभावना
इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत की खबर दी है. विभाग ने अनुमान जताया है कि, 24 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा 70- 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर की हवा का खराब होता स्तर सुधर सकता है.
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को आसमान साफ और शुष्क रहने वाला है. हालांकि, सुबह और रात को तापमान में गिरावट से ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है. आज दिन के समय में शहर का अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. IMD की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति जीरो से पांच किमी प्रति घंटा रहेगी.
मौसम में खास बदलाव नहीं
विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 1-3 डिग्री का बदलाव देखने को मिल सकता है. विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, लेकिन उसके बाद इसमें 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Air Pollution in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड से हवा की सेहत हुई खराब, AQI खराब स्तर तक पहुंचा”