Lok Sabha Speaker Om Birla on CEC

Lok Sabha Speaker Om Birla on CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए क्या होती है प्रक्रिया, ओम बिरला ने बता दिया!

नई दिल्ली: Lok Sabha Speaker Om Birla on CEC    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हुए है. इस बीच विपक्ष महाभियोग लाने की तैयारी भी कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि, अगर विपक्ष CEC को हटाने के खिलाफ कोई नोटिस देता है, इसकी एक प्रक्रिया होती है, और उन्हीं नियमों के मुताबिक ये कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि, जजों को हटाने की निर्धारित प्रक्रिया है, उसी तरह मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले में भी है.

जजों और सीईसी को हटाने  एक ही प्रक्रिया

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘जब प्रस्ताव लाएंगे, तब प्रक्रिया अपनाएंगे, उसकी एक प्रक्रिया है. जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस को हटाने की प्रक्रिया होती है, वैसे ही चुनाव आयोग के मामले में भी प्रक्रिया होती है. लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत और विचार रखने का अधिकार है.’ उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में सबको अपना-अपना विचार रखने का अधिकार होता है. संसद में जब लाएंगे, उस समय कार्रवाई करेंगे.’ संसद के सत्रावसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए संविधान में निर्धारित प्रक्रिया है और इसमें लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका नहीं है.

संसद सत्र के समापन पर बोले ओम बिरला

उन्होंने कहा, ‘इसकी एक प्रक्रिया है. सरकार की संसदीय समिति माननीय राष्ट्रपति जी को भेजती है और राष्ट्रपति की अनुशंसा से होता है, इसकी नियम प्रक्रिया है.’ स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे पर और विस्तार से चर्चा करने से इनकार करते हुए कहा कि यह चर्चा का विषय नहीं है और संविधान में इसकी स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित है.

जस्टिस यशवंत वर्मा से संबंधित मामले पर बिरला ने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और इस पर चर्चा कर जल्द फैसला किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘रिपोर्ट आ गई है, इस पर चर्चा करके जल्द फैसला कर देंगे.’

यह भी पढ़ें

Pilibhit Voter List: पीलीभीत में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी पर आयोग एक्शन में, दो एसडीएम हटाये गये, FIR दर्ज

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Lok Sabha Speaker Om Birla on CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए क्या होती है प्रक्रिया, ओम बिरला ने बता दिया!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *