Ashutosh ranka and saurav das

Highcourt on CJP Leaders: सौरव दास और आशुतोष रांका को HC की कड़ी फटकार, कहा- “रोक के बावजूद जंतर मंतर क्यों गये, सीधे हाईकोर्ट क्यों आए”

नई दिल्ली :  Highcourt on CJP Leaders  कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई. सीजेपी नेताओं के बेल पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि, जब आपको पता था कि, जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट पर रोक है, इसके बावजूद आप लोग वहां क्यों गये? यही नहीं, अदालत ने कहा कि, आपने (स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) ट्रॉयल कोर्ट में अपील क्यों नहीं की, सीधे हाईकोर्ट क्यों आ गए?

बता दें कि, SEM कोर्ट ने सीजेपी के दोनों नेताओं को 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इससे पहले वे जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान हिरासत में लिये गये थे, वहां से कोर्ट ने पांच दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था.

हाईकोर्ट ने उठाए सवाल 

हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी के दौरान कहा कि, आप कौन हैं?, आपने बॉन्ड क्यों तोड़ा, आप रिजीम चेंज का नारा क्यों दे रहे हैं? इन सब गतिविधियों से शांति भंग का खतरा है. हमें विचार करना होगा.

डि-नोटिफाई होने के बाद क्यों गये जंतर मंतर

कोर्ट ने सख्त रुख रवैया अपनाते हुए सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछा कि आप बॉन्ड देने के बावजूद जंतर-मंतर जाते हैं. जबकि उस जगह को डि-नोटिफाई कर दिया गया था. इस डि-नोटीफिकेशन के खिलाफ याचिका लंबित है. क्या उस अधिसूचना पर स्टे था?  ​जब वह स्थान डि-नोटीफाइड है, तब भी आप वहां जाते हैं! क्या यह यह 492 (BNSS की धारा 492) के तहत कार्यवाही शुरू करने के लिए काफी गंभीर मामला नहीं है?

जज ने सौरव और आशुतोष की पूछी उम्र

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के जज ने सौरव और रांका की उम्र पूछी. सीजेपी के वकील ने बताया कि सौरव दास की उम्र 27 साल और आशुतोष रांका की उम्र 31 साल है. इस पर जज ने कहा कि वे Gen Z नहीं हैं.

शांति भंग की आशंका

कोर्ट ने कहा- शांति भंग होने की आशंका पर इन सवालों का महत्व बढ़ जाता है. कोर्ट ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन जब मजिस्ट्रेट के सामने शांति भंग होने की आशंका का सवाल आता है, तो यह देखना भी जरूरी हो जाता है कि प्रदर्शन करने वाले कौन हैं, उनकी मंशा क्या है और वे जिंदगी में क्या करते हैं.

कोर्ट ने कहा कि अगर प्रदर्शन का मकसद सत्ता में बदलाव लाना है, तो लोकतंत्र में ऐसा बदलाव चुनाव के जरिए होता है. ऐसे में प्रदर्शनकारियों की पहचान, उनकी मंशा और उनके काम जैसे सवाल अहम हो जाते हैं.

दो मामलों की सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट के जज सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच ने आज दो मामलों की सुनवाई की. पहला मामला सौरव दास और आशुतोष की न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाले याचिका पर सुनवाई का है. दूसरा मामला नेहा बोरा की SEM कोर्ट के उस आदेश को चुनौती का है, जिसमें उन्हें शांति बनाए रखने के लिए 10 हजार का बॉन्ड और surety लाने को कहा गया है.

नेहा बोरा मामले पर कल होगी सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर कल सुनवाई करेगा. नेहा बोरा की याचिका में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) द्वारा जारी उस नोटिस को चुनौती दी गई है, जिसमें उन्हें 10,000 रुपये का बॉन्ड भरने और “शांति बनाए रखने” का निर्देश दिया गया था.

यह भी पढ़ें

Daler Mehndi Controversy: बड़े भाई दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के मीका सिंह,कहा- “कोई साबित कर दे……मैं गाना छोड़ दूंगा”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Highcourt on CJP Leaders: सौरव दास और आशुतोष रांका को HC की कड़ी फटकार, कहा- “रोक के बावजूद जंतर मंतर क्यों गये, सीधे हाईकोर्ट क्यों आए””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *