Daler mehndi controversy

Daler Mehndi Controversy: बड़े भाई दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के मीका सिंह,कहा- “कोई साबित कर दे……मैं गाना छोड़ दूंगा”

डेस्क :  Daler Mehndi Controversy  मशहूर गायक दलेर मेहंदी के एक कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी मंच पर ठीक से बोल नहीं पाये थे और वे गाना भी नहीं गा सके थे. इसे लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भरे मंच पर उन्हें डांटते हुए कहा था कि आप शराब के नशे में हैं. वहीं, अब उनके छोटे भाई और पंजाबी गायक मीका सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

मीका सिंह और सुबोध उनियाल की बातचीत

जानकारी के मुताबिक मीका ने सुबोध उनियाल से बातचीत की. बता दें कि, मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला लगातार चर्चा में है. मंगलवार को मीका सिंह और मंत्री के बीच हुई बातचीत में मंच पर हुए विवाद का जिक्र हुआ. इस दौरान सुबोध उनियाल ने मीका सिंह से भी मंच की मर्यादा बनाए रखने की जरूरत बताई.

मीका बोले-मैं गाना छोड़ दूंगा

इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए मीका सिंह ने कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि 59 वर्षीय दलेर मेहंदी ने कभी शराब पी है, तो वह गाना छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी को लेकर खबरें देखी हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वह गाते समय नशे में थे और ठीक से गा नहीं पा रहे थे.

क्या किसी ने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा?

मीका ने सवाल उठाया कि क्या किसी ने कभी दलेर मेहंदी के हाथ में शराब का गिलास देखा है या उनकी जन्मदिन की पार्टियों में शराब परोसे जाते हुए देखा है?  उन्होंने कहा कि, वह अपने बड़े भाई की बात कर रहे हैं, अपनी नहीं. लोग उनके बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन दलेर मेहंदी को लेकर ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए. मीका के मुताबिक, अगर दलेर मेहंदी उस समय ठीक से नहीं गा पा रहे थे, तो हो सकता है कि, उनकी तबीयत ठीक न रही हो.

समर्थन में उतरे सेलेब्रेटीज

मंच पर उनके लड़खड़ाने और लिप-सिंक के आरोपों के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से उन्हें डांटने पर भाई मीका सिंह, रैपर बादशाह और कॉमेडियन कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी समेत कई कलाकार उनके समर्थन में सामने आए हैं. सभी ने सार्वजनिक रूप से एक वरिष्ठ कलाकार को अपमानित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई.

यह भी पढ़ें

Punjab CM Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गये, 50 हजार का चालान कटा, AAP भड़की, कहा- “ऐसा अपमान किसी का नहीं हुआ”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Daler Mehndi Controversy: बड़े भाई दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के मीका सिंह,कहा- “कोई साबित कर दे……मैं गाना छोड़ दूंगा””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *