France protest

Violent Protest in France: सड़कों पर उतरे एक लाख से ज्याद लोग, लूटपाट-आगजनी, प्रदर्शन से जल उठा फ्रांस, देखें तस्वीरें

एजेंसी:    Violent Protest in France  फ्रांस में बढ़ती महंगाई, खराब होती सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौर ने हिंसक रूप ले लिया है. शनिवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. साथ ही कई दुकानों में लूटपाट की गई और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. राजधानी पेरिस समेत कई अन्य शहरों में भी हिंसक प्रदर्शन की खबरें आई हैं. प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के मुताबिक, पुलिस ने सख्ती करते हुए 1200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इन झड़पों में 150 से ज्यादा पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं.

एक लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे

शनिवार और रविवार के दौरान पेरिस, बोरदो, ल्योन और मार्सैई सहित फ्रांस के प्रमुख शहरों में 5.5 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, जिनमें से केवल पेरिस में ही 1,10,000 लोग जमा हुए. आंदोलन के उग्र होने के साथ ही नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने Apple, Louis Vuitton, Hermès जैसी दुनिया की प्रमुख लग्जरी रिटेल दुकानों और शोरूम्स में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की.

France Clash
France Clash

लग्जरी  शोरूम्स में लूटपाट और सरकारी इमारतों में आगजनी

फ्रांस के गृह मंत्रालय और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, देश के अलग-अलग शहरों में हिंसा और अराजकता का माहौल देखा गया. बोरदो में उपद्रवियों ने एप्पल के फ्लैगशिप स्टोर और लग्जरी फैशन ब्रांड्स ‘लुई वुइटन’ और ‘हर्मीस’ के शीशे तोड़कर दुकानों को लूट लिया.

France Protest and clash
France Protest and clash

मैक्रॉन और गृह मंत्री ने की निंदा

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि हिंसा के आरोप में देशभर से लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अकेले पेरिस से 110 गिरफ्तारियां हुई हैं. गृह मंत्री नुनेज और प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने तबाही के लिए वामपंथी उग्रवादी गुटों और असमाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया.

France Protest Violent
France Protest Violent

प्रधानमंत्री ने कहा, “शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हमारे गणराज्य में पूरा स्थान है, लेकिन लूटपाट और हमलों का कोई स्थान नहीं है.”

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “गणराज्य में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. जिन लोगों ने तोड़फोड़ की, हमला किया और दुकानों को लूटा है, उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी.”

यह भी पढ़ें

Bonus and DA in Uttar Pradesh: यूपी के 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए!

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Violent Protest in France: सड़कों पर उतरे एक लाख से ज्याद लोग, लूटपाट-आगजनी, प्रदर्शन से जल उठा फ्रांस, देखें तस्वीरें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *