स्पोर्ट्स डेस्क : India Vs WI T-20 भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को पांचवां और निर्णायक टी-20 मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. लेकिन फैंस के लिए फिलहाल अच्छी खबर नहीं है. बेंगलुरु में बारिश की वजह से मैच अबतक शुरू नहीं हो सका है. वहीं, दोनों टीमें टॉस का इंतजार कर रही हैं. बता दें कि, भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 2-2 मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं. अब सवाल ये उठता है कि, अगर आज का मैच रद्द हुआ तो ट्राफी किसे दी जाएगी?
बड़े टूर्नामेंट में होता है रिजर्व डे
नियमों की बात करें तो आईसीसी टूर्नामेंट या किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा जाता है. यानी बारिश की वजह से अगर निर्णायक मैच निर्धारित तारीख पर नहीं हो पाता है तो फिर मैच अगले दिन खेला जाता है, लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह निर्णायक मैच द्विपक्षीय सीरीज का है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच नहीं होता है तो फिर मैच रद्द यानी नो रिजल्ट रहेगा.
मौसम का हाल क्या है
बेंगलुरु में मैच से एक दिन पहले बारिश हुई, जिससे दोनों टीमों को प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिला. शनिवार को मैच के दौरान 70% बारिश का अनुमान है. शाम को मैच शुरू होने के समय शाम 7 बजे से पूरे मैच के दौरान बारिश की संभावना 60% से 80% तक है. पूरे समय आसमान में घने बादल छाए रहने की उम्मीद है.
रद्द होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी
बारिश की वजह से अगर भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां टी20 मैच रद्द हो जाता है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी साझा होगी. यानी किसी एक टीम को ट्रॉफी नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ें
Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दिपके सशर्त जमानत पर रिहा, कोर्ट ने पीस बॉन्ड भरवाया, दिये निर्देश

One thought on “India Vs WI T-20 मैच रद्द होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी, जानिए क्या है नियम”