Akash Anand Election rally

Akash Anand Election Rally: भतीजे पर बुआ मेहरबान, आकाश आनंद की चुनावी रैलियों से BSP बनाएगी माहौल

लखनऊ :   Akash Anand Election Rally    बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती फिलहाल अपने भतीजे से खुश हैं. पार्टी में अंदर बाहर होने के बाद आकाश आनंद पर मायावती का विश्वास एक फिर मजबूत हुआ है. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अहम भूमिका दी जा रही है. चुनाव में उन्हें प्रचार और पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने के लिए उनकी सभाएं तय की गई है. बता दें कि, आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद दिया गया है.

सात बड़ी जनसभाएं

बीएसपी में वापसी के बाद आकाश आनंद को यूपी, उत्तराखंड और पंजाब जैसे बड़े राज्यों की जिम्मेदारी दी है. अगले दो महीनों में इन राज्यों में आकाश आनंद की सात बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी. पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से आकाश आनंद का कार्यक्रम जारी किया गया है. इसके अलावा कई विधानसभा के बसपा नेता भी उनकी रैली कराए जाने की मांग कर रहे हैं.

आकाश आनंद की चुनावी रैलियां

यूपी चुनाव से पहले आकाश आनंद की प्रदेश में सक्रियता बढ़ने जा रही है. आकाश आनंद 28 अक्टूबर को बुलंदशहर के अनूपशहर से अपनी सभाओं का अभियान शुरू करेंगे. अनूपशहर में बीएसपी की ओर से एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी. इसके बाद 2 नवंबर को सहारनपुर के नकुड़, 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में आकाश आनंद की जनसभा कराए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है.

पंजाब, उत्तराखंड की जिम्मेदारी

यूपी के अलावा आकाश आनंद को पंजाब और उत्तराखंड में भी अहम जिम्मेदारी दी गई है. इन रैलियों के ज़रिए बीएसपी चुनावी माहौल बनाने की कोशिश करेगी. आकाश आनंद 26 नवंबर को पंजाब और 6 दिसंबर को हरिद्वार में भी सभा करेंगे. आकाश आनंद पार्टी के युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, उनका आक्रामक अंदाज समर्थकों को भाता हैं.

यह भी पढ़ें

Five Died in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात मैगी खाकर सोए थे

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Akash Anand Election Rally: भतीजे पर बुआ मेहरबान, आकाश आनंद की चुनावी रैलियों से BSP बनाएगी माहौल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *