nana patekar death

Nana Patekar Death: पिता की वजह से एक्टिंग में आए नाना, जानिए कौन-कौन था परिवार में

डेस्क:  Nana Patekar Death   बॉलीवुड के लिए गुरुवार का दिन एक मनहूस खबर लेकर आया. दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जानकारी को मुताबिक, वे गोवा स्थित अपने घर में थे, सुबह तड़के उन्हें सीने में तेज दर्ज हुआ और वे बेहोश हो गये. मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची, उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन नाना को बचाया नहीं जा सका.नाना पाटेकर को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की वजह का मेडिकल और कानूनी तौर पर पता लगाने के लिए आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

विश्वनाथ पाटेकर उर्फ नाना पाटेकर

नाना पाटेकर का जन्म विश्वनाथ पाटेकर के रूप में, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था. उनकी शादी नीलकंती से हुई थी. बाद में दोनों अलग हो गए. तब से नाना का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने कभी दूसरी शादी नहीं की.

नाना पाटेकर का परिवार

नाना पाटेकर की शादी 1978 में हुई थी और उनके दो बेटे हुए, जिनके नाम दुर्वासा और मल्हार थे. दुर्वासा की मौत 2 साल की उम्र में बीमारी के कारण हो गई थी. जब नाना 28 साल के थे, तब उनके पिता की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी. उनके दो भाई हैं, अशोक और दिलीप पाटेकर. नाना पाटेकर सिगरेट बहुत ज़्यादा पीते थे, लेकिन 56 साल की उम्र में उन्होंने इसे छोड़ दिया.

इस वजह से एक्टिंग में आए

नाना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता को नाटक बहुत पसंद थे और वे उन्हें नाटक देखने के लिए प्रोत्साहित करते थे, जिससे पाटेकर में एक्टिंग के लिए लगाव पैदा हुआ. उनके पहले नाटक को विजया मेहता ने डायरेक्ट किया था. नाना पाटेकर अपनी मां निर्मला पाटेकर के बहुत करीब थे, जो उनके साथ ही रहती थीं. 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में उनका भी निधन हो गया.

आर्मी के लिए भी नाना ने काम किया

नाना पाटेकर 1988 में कैप्टन के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए. उन्होंने ‘प्रहार’ फिल्म की तैयारी के लिए तीन साल की ट्रेनिंग ली और जनरल वी. के. सिंह के साथ काम किया, जो उस समय लेफ्टिनेंट कर्नल थे और फिल्म में एक छोटा सा रोल (कैमियो) भी किया था. 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान, पाटेकर ने मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में मेजर के तौर पर सेवा दी. 2013 में वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से टेरिटोरियल आर्मी से रिटायर हुए.

मनीषा कोइराला और नाना के रिश्तों पर खूब चर्चा रही

फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ के बाद, यह जोड़ी ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के लिए फिर से साथ आई और जल्द ही उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते के बारे में अफवाहें तेजी से फैलने लगीं. खबरों की मानें तो, नाना अक्सर मनीषा के घर जाते थे. जब इस बारे में पूछा गया, तो नाना ने बड़ा ही सधा जवाब दिया कि ‘वह अक्सर मेरी मां और बेटे से मिलने आती थीं और वे उनका प्यार से स्वागत करते थे.’

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्में

नाना पाटेकर आखिरी बार विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ में दिखे थे, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी भी थे. फरवरी 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म में पाटेकर ने मुंबई इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ इस्माइल खान का रोल निभाया था. उन्होंने अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में भी काम किया, जो मार्च 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इससे पहले, वे ‘हाउसफुल 5’ (2025) और ‘वनवास’ (2024) में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें

Mithun Chakraborty मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बनाया सलाहकार

सबसे ज़्यादा पढ़े गए