Mithun chakraborty in Bengal government

Mithun Chakraborty मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बनाया सलाहकार

एजेंसी:  Mithun Chakraborty  हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता व बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें सरकार के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार का पद दिया है. इसका दर्जा कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है. इसकी अधिकारी घोषणा बुधवार को गई.

जारी की गई अधिसूचना

राज्य सरकार की कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इस आदेश में कहा गया, कि  ‘राज्यपाल को यह आदेश देते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मिथुन चक्रवर्ती को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री के पद के बराबर दर्जे पर पश्चिम बंगाल सरकार का सलाहकार नियुक्त किया जाता है. यह अधिसूचना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जनहित में जारी की जा रही है.

उत्तम कुमार की जन्मशती के मौके पर किया एलान

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मशहूर बंगाली एक्टर उत्तम कुमार की जन्मशती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया. राज्य सरकार इन समारोहों को बंगाल की फिल्मी विरासत को बढ़ावा देने और राज्य को एक बड़े सांस्कृतिक और फिल्मी केंद्र के तौर पर फिर से स्थापित करने की कोशिश के हिस्से के तौर पर पेश कर रही है.

बीजेपी के प्रचार में सक्रिय रहे

बीजेपी का मशहूर चेहरा और प्रमुख प्रचारक भारतीय सिनेमा के सबसे जाने-माने नामों में से एक, चक्रवर्ती बीजेपी के सक्रिय प्रचारक और पश्चिम बंगाल में एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती रहे हैं.

यह भी पढ़ें

SP Chief Akhilesh Yadav जंतर मंतर पर प्रदर्शन से सपा ने क्यों बनाई दूरी, क्या नाराज हैं अखिलेश यादव

सबसे ज़्यादा पढ़े गए