Nana Patekar Death: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता ने गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
सुबह 5:20 बजे हुई मौत, 45 मिनट तक चला CPR
नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने लगातार करीब 45 मिनट तक CPR दिया।मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि इस दौरान नाना पाटेकर की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर के मुताबिक, सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।मौत के मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मौत की परिस्थितियों और मेडिकल कारणों की आगे की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किया जाना है।
‘गमन’ से शुरू हुआ था फिल्मी सफर
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में गिने जाते थे, जिन्होंने अपने अलग अंदाज और दमदार अभिनय से पर्दे पर खास पहचान बनाई। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी संवाद अदायगी और गंभीर किरदारों को दर्शकों ने लंबे समय तक याद रखा। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने मराठी सिनेमा में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई।
आखिरी दौर में भी फिल्मों से जुड़े रहे
75 साल की उम्र में भी नाना पाटेकर फिल्मों से दूर नहीं हुए थे। हाल के वर्षों में वह अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आए।वह अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों वाली ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने विशाल भारद्वाज की ‘O’Romeo’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। नाना पाटेकर ‘सुबेदार’ में भी कैमियो रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
